KKR vs MI: आईपीएल 2026 का 65वां मुकाबला आज बुधवार 20 मई को कोलकाता के ईडेन गार्डंस में खेला जा रहा है। करो या मरो के इस मैच में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टॉस के बाद रहाणे ने कहा कि हम पहले बॉलिंग करना चाहते हैं। हमें दो में से दो मैच जीतने हैं और हम मोमेंट में रहना चाहते हैं। टूर्नामेंट के पहले हाफ में ऐसे पल थे, अगर हमने उनका फायदा उठाया होता तो चीजें अलग होतीं। सच कहूं तो विकेट को समझना मुश्किल है। हमें पूरे 40 ओवर में अच्छा क्रिकेट खेलना होगा। हम उसी टीम के साथ उतर रहे हैं।
मुंबई इंडियंस में दो बदलाव
वहीं, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि हम भी पहले बॉलिंग करते। यह एक ऐसा ट्रैक है, जो कवर्स के नीचे है और हम देखना चाहते थे कि यह कैसा रहता है। हमें अभी भी अच्छा क्रिकेट खेलना है और एन्जॉय करना है। मैं वापस आ गया हूं। गाजा की भी वापसी हुई। इस तरह हमारी टीम में दो बदलाव हुए हैं।
केकेआर बनाम एमआई हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इन दोनों का आमना-सामना कुल 36 बार हुआ है, जिसमें से एमआई ने 25 मुकाबले अपने नाम किए हैं तो केकेआर को सिर्फ 11 बार ही जीत नसीब हुई है। इस तरह अभी तक मुंबई का पलड़ा कुछ ज्यादा ही भारी नजर आ रहा है। लेकिन, उसे आज हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी, क्योंकि इस मैच को जीतने के बाद ही वह प्लेऑफ की रेस में बनी रह सकती है। वहीं, टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी मुंबई के पास खोने के लिए कुछ नहीं है। वह जीतकर केकेआर का गणित बिगाड़ सकती है।
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन
हार्दिक पंड्या (कप्तान), रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा (विकेट कीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा।


