रायसेन में अवैध खनन पर माइनिंग विभाग का छापा:बंद खदान से पत्थर चोरी करते हाइड्रा और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

रायसेन में अवैध खनन पर माइनिंग विभाग का छापा:बंद खदान से पत्थर चोरी करते हाइड्रा और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

रायसेन जिले में अवैध उत्खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ माइनिंग विभाग का अभियान लगातार जारी है। बुधवार को खनिज विभाग ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में उपयोग हो रहे वाहनों को जब्त किया। अधिकारियों के अनुसार बंद पड़ी खदान से पत्थरों की चोरी की जा रही थी। कलेक्टर के निर्देशन में जिला खनिज अधिकारी महेंद्र पटेल और खनिज निरीक्षक अर्चना ताम्रकार ने टीम के साथ कानपोहरा खदान पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान एक हाइड्रा मशीन और फर्शी पत्थर के टुकड़ों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई। सांची थाने में रखे गए जब्त वाहन खनिज विभाग ने जब्त वाहनों को सांची थाना पुलिस की अभिरक्षा में रखवाया है। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित वाहनों के खिलाफ मध्यप्रदेश खनिज नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय में पेश किया जाएगा। इसी अभियान के तहत सत्रावण रेत खदान पर भी कार्रवाई की गई। यहां अवैध उत्खनन में लगे एक ट्रैक्टर-लोडर को जब्त किया गया। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *