भागलपुर. विक्रमशिला सेतु ध्वस्त होने के एक ओर आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई। वहीं दूसरी ओर भारी मालवाहक गाड़ियों को लंबी दूरी तय कर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। लेकिन अब जिला प्रशासन ने इस संकट के बीच राहत की नई राह खोल दी है। गंगा नदी में बड़े कार्गो जहाजों का परिचालन शुरू कर दिया गया है, जिससे लोगों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। जिला प्रशासन की ओर से कोलकाता से दो विशाल कार्गो जहाज मंगाए गए हैं। इनमें से एक जहाज पर लगभग 25 ट्रकों को एक साथ लादा जा सकेगा, जबकि दूसरे जहाज पर 08 से 10 ट्रक की क्षमता होगी। इससे भारी वाहनों को अब लंबा चक्कर लगाकर दूसरे रास्तों से नहीं जाना पड़ेगा। समय की बचत के साथ परिवहन लागत भी कम होगी। इस नई सेवा का उद्घाटन सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार ने फीता काटकर किया। इधर, घाट पर सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा मेडिकल कैंप और सुरक्षा बलों को भी घाट पर लगाया गया है, ताकि यात्रियों और वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। लंबाई लगभग 200 फीट और चौड़ाई 50 फीट सदर एसडीएम विकाश कुमार ने बताया कि यह वाहन काफी क्षमता वाला है। इसकी लंबाई लगभग 200 फीट और चौड़ाई 50 फीट है। इसमें एक साथ 10 से अधिक बड़े ट्रकों के अलावा अन्य फोर व्हीलर वाहन भी पार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज से इसका संचालन शुरू कर दिया गया है। जिला पदाधिकारी और एसएसपी के निर्देशन में पिछले दो-तीन दिनों से इसे चालू करने का प्रयास किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि अप्रोच रोड को ट्रकों के संचालन के अनुरूप तैयार करने में थोड़ा समय लगा, लेकिन अब परिचालन शुरू करा दिया गया है। नाव संचालकों और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों, जिनमें सीओ और एसएचओ शामिल हैं, को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। सभी को स्पष्ट रूप से कहा गया है कि किसी भी स्थिति में सुरक्षा मानकों से समझौता नहीं किया जाएगा और “सेफ्टी फर्स्ट” के सिद्धांत पर सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित किया जाए। एसडीएम ने कहा कि यदि सुविधा में थोड़ी कमी रह भी जाए तो कोई समस्या नहीं है, जरूरत पड़ने पर नाव एक घंटे बाद भी चलेगी, लेकिन संचालन पूरी तरह सुरक्षित होना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि एक-दो दिनों में व्यवस्था पूरी तरह सुचारु हो जाएगी और जिला प्रशासन लगातार इसकी निगरानी कर रहा है। यदि कहीं कोई कठिनाई आती है तो प्रशासन तत्काल प्रतिक्रिया देगा। मीडिया के माध्यम से ट्रक चालकों, कमर्शियल वाहन संचालकों और ठेकेदारों से अपील की गई है कि जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर पार करना आवश्यक है, वे इस सुविधा का लाभ उठाएं। एसडीएम ने बताया कि कमिश्नर के निर्देशन में उचित और किफायती दरें निर्धारित की गई हैं। प्रशासन दूर और नजदीक दोनों स्तरों पर स्थिति पर नजर रखे हुए है। स्थल पर आवश्यक प्रतिनियुक्ति भी कर दी गई है, ताकि सुरक्षित और व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया जा सके। अब जानिए जिला प्रशासन की तय रेट- 12 साल से नीचे के यात्री : 25 रुपये
12 वर्ष से ऊपर के यात्री : 50 रुपये
मोटरसाइकिल : 50 रुपये
टोटो/ऑटो : 150 रुपये
जीप/कार/टैक्सी : 700 रुपये
ट्रैक्टर (लोडेड) : 500 रुपये
पिकअप (लोडेड) : 600 रुपये / खाली – 300
10 व्हीलर ट्रक (लोडेड) : 3800 रुपये / खाली – 1900
12 व्हीलर ट्रक (लोडेड) : 4400 रुपये / खाली – 2200
14 व्हीलर ट्रक (लोडेड) : 4500 रुपये / खाली – 2250
16 व्हीलर ट्रक (लोडेड) : 4800 रुपये / खाली – 2400
18 व्हीलर ट्रक (लोडेड) : 5000 रुपये / खाली – 2500 भागलपुर. विक्रमशिला सेतु ध्वस्त होने के एक ओर आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई। वहीं दूसरी ओर भारी मालवाहक गाड़ियों को लंबी दूरी तय कर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। लेकिन अब जिला प्रशासन ने इस संकट के बीच राहत की नई राह खोल दी है। गंगा नदी में बड़े कार्गो जहाजों का परिचालन शुरू कर दिया गया है, जिससे लोगों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। जिला प्रशासन की ओर से कोलकाता से दो विशाल कार्गो जहाज मंगाए गए हैं। इनमें से एक जहाज पर लगभग 25 ट्रकों को एक साथ लादा जा सकेगा, जबकि दूसरे जहाज पर 08 से 10 ट्रक की क्षमता होगी। इससे भारी वाहनों को अब लंबा चक्कर लगाकर दूसरे रास्तों से नहीं जाना पड़ेगा। समय की बचत के साथ परिवहन लागत भी कम होगी। इस नई सेवा का उद्घाटन सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार ने फीता काटकर किया। इधर, घाट पर सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा मेडिकल कैंप और सुरक्षा बलों को भी घाट पर लगाया गया है, ताकि यात्रियों और वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। लंबाई लगभग 200 फीट और चौड़ाई 50 फीट सदर एसडीएम विकाश कुमार ने बताया कि यह वाहन काफी क्षमता वाला है। इसकी लंबाई लगभग 200 फीट और चौड़ाई 50 फीट है। इसमें एक साथ 10 से अधिक बड़े ट्रकों के अलावा अन्य फोर व्हीलर वाहन भी पार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज से इसका संचालन शुरू कर दिया गया है। जिला पदाधिकारी और एसएसपी के निर्देशन में पिछले दो-तीन दिनों से इसे चालू करने का प्रयास किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि अप्रोच रोड को ट्रकों के संचालन के अनुरूप तैयार करने में थोड़ा समय लगा, लेकिन अब परिचालन शुरू करा दिया गया है। नाव संचालकों और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों, जिनमें सीओ और एसएचओ शामिल हैं, को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। सभी को स्पष्ट रूप से कहा गया है कि किसी भी स्थिति में सुरक्षा मानकों से समझौता नहीं किया जाएगा और “सेफ्टी फर्स्ट” के सिद्धांत पर सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित किया जाए। एसडीएम ने कहा कि यदि सुविधा में थोड़ी कमी रह भी जाए तो कोई समस्या नहीं है, जरूरत पड़ने पर नाव एक घंटे बाद भी चलेगी, लेकिन संचालन पूरी तरह सुरक्षित होना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि एक-दो दिनों में व्यवस्था पूरी तरह सुचारु हो जाएगी और जिला प्रशासन लगातार इसकी निगरानी कर रहा है। यदि कहीं कोई कठिनाई आती है तो प्रशासन तत्काल प्रतिक्रिया देगा। मीडिया के माध्यम से ट्रक चालकों, कमर्शियल वाहन संचालकों और ठेकेदारों से अपील की गई है कि जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर पार करना आवश्यक है, वे इस सुविधा का लाभ उठाएं। एसडीएम ने बताया कि कमिश्नर के निर्देशन में उचित और किफायती दरें निर्धारित की गई हैं। प्रशासन दूर और नजदीक दोनों स्तरों पर स्थिति पर नजर रखे हुए है। स्थल पर आवश्यक प्रतिनियुक्ति भी कर दी गई है, ताकि सुरक्षित और व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया जा सके। अब जानिए जिला प्रशासन की तय रेट- 12 साल से नीचे के यात्री : 25 रुपये
12 वर्ष से ऊपर के यात्री : 50 रुपये
मोटरसाइकिल : 50 रुपये
टोटो/ऑटो : 150 रुपये
जीप/कार/टैक्सी : 700 रुपये
ट्रैक्टर (लोडेड) : 500 रुपये
पिकअप (लोडेड) : 600 रुपये / खाली – 300
10 व्हीलर ट्रक (लोडेड) : 3800 रुपये / खाली – 1900
12 व्हीलर ट्रक (लोडेड) : 4400 रुपये / खाली – 2200
14 व्हीलर ट्रक (लोडेड) : 4500 रुपये / खाली – 2250
16 व्हीलर ट्रक (लोडेड) : 4800 रुपये / खाली – 2400
18 व्हीलर ट्रक (लोडेड) : 5000 रुपये / खाली – 2500


