Lenskart Q4 Results: मुनाफे में आई गिरावट, पर Revenue ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, बिक्री 45% बढ़ी

Lenskart Q4 Results: मुनाफे में आई गिरावट, पर Revenue ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, बिक्री 45% बढ़ी

चश्मा कंपनी लेंसकार्ट का 31 मार्च, 2026 को समाप्त हुई चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.5 प्रतिशत घटकर 203.6 करोड़ रुपये रह गया।
कंपनी ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। कंपनी ने पिछले साल इसी तिमाही में 220.1 करोड़ रुपये शुद्ध लाभ कमाया था।

मार्च तिमाही में कंपनी की परिचालन आय45.62 प्रतिशत बढ़कर करीब 2,516 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल इसी तिमाही में 1,728 करोड़ रुपये थी।
समीक्षाधीन तिमाही में भारत में लेंसकार्ट की औसत बिक्री कीमत (एएसपी) पिछले साल के मुकाबले 15.9 प्रतिशत बढ़कर 1,865 रुपये हो गई।

लेंसकार्ट ने वित्त वर्ष 2025-26 में भारत में 542 नए स्टोर जोड़े, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह संख्या 282 थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *