गोपालगंज में पैदल घर लौट रहे मजदूर की मौत:बाइक ने मारी टक्कर, गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

गोपालगंज में पैदल घर लौट रहे मजदूर की मौत:बाइक ने मारी टक्कर, गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के पंचदेवरी बाजार में एक मजदूर की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। मृतक की पहचान पंचदेवरी गांव निवासी मुकेरी राम के 22 वर्षीय बेटे हरिद्र राम के रूप में हुई है, जो बाजार से पैदल घर लौट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, हरिद्र राम बाजार से कुछ सामान खरीदकर अपने घर की ओर पैदल लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हरिद्र राम हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे, जिससे उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई
स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल मजदूर को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन हरिद्र राम के शव को वापस सदर अस्पताल ले आए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर उसे परिजनों को सौंप दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छा गया है। गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के पंचदेवरी बाजार में एक मजदूर की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। मृतक की पहचान पंचदेवरी गांव निवासी मुकेरी राम के 22 वर्षीय बेटे हरिद्र राम के रूप में हुई है, जो बाजार से पैदल घर लौट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, हरिद्र राम बाजार से कुछ सामान खरीदकर अपने घर की ओर पैदल लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हरिद्र राम हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे, जिससे उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई
स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल मजदूर को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन हरिद्र राम के शव को वापस सदर अस्पताल ले आए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर उसे परिजनों को सौंप दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छा गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *