रास्ते के विवाद में लाठी-डंडा और तलवार से हमला:देवास में तीन लोग घायल; काफी समय से चला आ रहा झगड़ा, दूसरे दिन हुआ विवाद

रास्ते के विवाद में लाठी-डंडा और तलवार से हमला:देवास में तीन लोग घायल; काफी समय से चला आ रहा झगड़ा, दूसरे दिन हुआ विवाद

देवास के राबड़िया गांव में बुधवार सुबह खेत के रास्ते को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें देवास जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना बीएनपी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों में लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई, जिसमें तलवार से हमला करने की बात भी सामने आई है। विवाद का मूल कारण खेत की जमीन पर निकलने वाला एक पुराना रास्ता बताया जा रहा है। एक दिन पहले मंगलवार शाम को भी दोनों पक्षों के बीच हल्का विवाद हुआ था, जो बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे गंभीर मारपीट में बदल गया। एक पक्ष के विशाल पटेल ने बताया कि बुधवार सुबह हुई मारपीट में उनके पक्ष के तीन लोग घायल हुए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि खेत की जमीन पर रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। वहीं, दूसरे पक्ष के युवराज ने जानकारी दी कि उनके पक्ष के भी कुछ लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि यह जमीन विवाद का मामला है और इस पर स्टे भी लगा हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक पक्ष से युवराज मुकाती और दिलीप मुकाती घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष से मुकेश पिता रामप्रसाद, रामप्रसाद पिता हीरालाल और रमेश घायल हुए हैं। बीएनपी थाना प्रभारी प्रीति कटारे ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से पहले से ही प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *