मुंगेर DM-SP ने कांवरिया पथ का किया इंस्पेक्शन:श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

मुंगेर DM-SP ने कांवरिया पथ का किया इंस्पेक्शन:श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

मुंगेर में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी क्रम में मुंगेर के जिलाधिकारी निखिल धनराज और पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने जिले की सीमा में पड़ने वाले 26 किलोमीटर लंबे कच्ची कांवरिया पथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत मुंगेर और भागलपुर की सीमा पर स्थित कमरांय से हुई। इसके बाद, असरगंज, तारापुर और संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्रों से गुजरने वाले कांवरिया पथ का जायजा लिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न अधिकारियों को तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कच्ची कांवरिया पथ पर स्थानीय लोगों द्वारा अतिक्रमण निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर कच्ची कांवरिया पथ पर स्थानीय लोगों द्वारा अतिक्रमण पाया गया, जिसे तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, कांवरिया पथ पर स्थित सरकारी धर्मशालाओं में कांवरियों के ठहरने के लिए बिजली, पंखे, वॉशरूम और शौचालय की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी स्वास्थ्य शिविरों के लिए स्थलों का चिह्नांकन करने के साथ-साथ अन्य कई निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि रात्रि के समय कच्ची कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है, ऐसे में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए ताकि कांवरियों को आवागमन में कोई परेशानी न हो। जिलाधिकारी के नेतृत्व में कांवरिया पथ का निरीक्षण किया गया पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में कांवरिया पथ का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने कहा कि दूर-दराज से आने वाले कांवरिये, जो मुंगेर सीमा से होकर देवघर जाते हैं, उनकी सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस कैंप लगाए जाएंगे। इसके अलावा, थाना क्षेत्र के गश्ती दल लगातार अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त करते रहेंगे। शिविरों के माध्यम से सीसीटीवी कैमरों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। मुंगेर में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी क्रम में मुंगेर के जिलाधिकारी निखिल धनराज और पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने जिले की सीमा में पड़ने वाले 26 किलोमीटर लंबे कच्ची कांवरिया पथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत मुंगेर और भागलपुर की सीमा पर स्थित कमरांय से हुई। इसके बाद, असरगंज, तारापुर और संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्रों से गुजरने वाले कांवरिया पथ का जायजा लिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न अधिकारियों को तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कच्ची कांवरिया पथ पर स्थानीय लोगों द्वारा अतिक्रमण निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर कच्ची कांवरिया पथ पर स्थानीय लोगों द्वारा अतिक्रमण पाया गया, जिसे तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, कांवरिया पथ पर स्थित सरकारी धर्मशालाओं में कांवरियों के ठहरने के लिए बिजली, पंखे, वॉशरूम और शौचालय की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी स्वास्थ्य शिविरों के लिए स्थलों का चिह्नांकन करने के साथ-साथ अन्य कई निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि रात्रि के समय कच्ची कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है, ऐसे में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए ताकि कांवरियों को आवागमन में कोई परेशानी न हो। जिलाधिकारी के नेतृत्व में कांवरिया पथ का निरीक्षण किया गया पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में कांवरिया पथ का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने कहा कि दूर-दराज से आने वाले कांवरिये, जो मुंगेर सीमा से होकर देवघर जाते हैं, उनकी सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस कैंप लगाए जाएंगे। इसके अलावा, थाना क्षेत्र के गश्ती दल लगातार अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त करते रहेंगे। शिविरों के माध्यम से सीसीटीवी कैमरों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *