कटिहार में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का संगठन विस्तार:सुबोध कुशवाहा निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चुने गए, सर्टिफिकेट दिया गया

कटिहार में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का संगठन विस्तार:सुबोध कुशवाहा निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चुने गए, सर्टिफिकेट दिया गया

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) की कटिहार प्रखंड इकाई का अध्यक्ष चुनाव बुधवार को आनंद भवन में संपन्न हुआ। इसमें सुबोध कुशवाहा को निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। निर्वाचन पदाधिकारी ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का प्रस्ताव मांगा। सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में सुबोध कुशवाहा के नाम पर सहमति जताई। इसके बाद सुबोध कुशवाहा ने नामांकन पत्र दाखिल किया, जिसमें पुतुल देवी प्रस्तावक और अमन कुमार समर्थक बने। प्रखंड अध्यक्ष का प्रमाण पत्र प्रदान किया चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला संयोजक एवं निर्वाचन पदाधिकारी ने उन्हें प्रखंड अध्यक्ष का प्रमाण पत्र प्रदान किया। कार्यकर्ताओं ने माला और बुके भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर जिला संयोजक उमाकांत आनंद ने कहा कि सुबोध कुशवाहा पहले भी कटिहार प्रखंड अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी। दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की नीतियों से प्रभावित होकर सहदेव कुशवाहा के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी नए सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में कटिहार प्रखंड के सभी पंचायत अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला निर्वाचन पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह, जिला संयोजक उमाकांत आनंद और प्रखंड निर्वाचन पर्यवेक्षक पिंकू कुमार मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी दयानंद कुशवाहा ने की। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) की कटिहार प्रखंड इकाई का अध्यक्ष चुनाव बुधवार को आनंद भवन में संपन्न हुआ। इसमें सुबोध कुशवाहा को निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। निर्वाचन पदाधिकारी ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का प्रस्ताव मांगा। सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में सुबोध कुशवाहा के नाम पर सहमति जताई। इसके बाद सुबोध कुशवाहा ने नामांकन पत्र दाखिल किया, जिसमें पुतुल देवी प्रस्तावक और अमन कुमार समर्थक बने। प्रखंड अध्यक्ष का प्रमाण पत्र प्रदान किया चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला संयोजक एवं निर्वाचन पदाधिकारी ने उन्हें प्रखंड अध्यक्ष का प्रमाण पत्र प्रदान किया। कार्यकर्ताओं ने माला और बुके भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर जिला संयोजक उमाकांत आनंद ने कहा कि सुबोध कुशवाहा पहले भी कटिहार प्रखंड अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी। दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की नीतियों से प्रभावित होकर सहदेव कुशवाहा के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी नए सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में कटिहार प्रखंड के सभी पंचायत अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला निर्वाचन पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह, जिला संयोजक उमाकांत आनंद और प्रखंड निर्वाचन पर्यवेक्षक पिंकू कुमार मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी दयानंद कुशवाहा ने की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *