एसबीआई बैंक से ग्राहक के 30,000 रुपए चोरी:परिचित की मदद करने रुके थे, सीसीटीवी में संदिग्ध महिला दिखी

एसबीआई बैंक से ग्राहक के 30,000 रुपए चोरी:परिचित की मदद करने रुके थे, सीसीटीवी में संदिग्ध महिला दिखी

दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र में स्थित एसबीआई बैंक से बुधवार दोपहर एक कियोस्क बैंक संचालक के 30,000 रुपये चोरी हो गए। संचालक ने अपने बैग में पैसे कम पाए जाने पर तत्काल बैंक प्रबंधन को सूचित किया। बैंक के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसमें एक संदिग्ध महिला पैसे चुराते हुए दिखाई दी। पीड़ित कियोस्क संचालक आशीष वर्मा ने बताया कि बुधवार दोपहर उन्होंने स्टेट बैंक से 1 लाख रुपये निकाले थे। बैंक से बाहर निकलते समय उनकी मुलाकात परिचित अनिल पांडे से हुई, जिन्होंने उनसे एक चेक जमा करवाने का अनुरोध किया। आशीष वर्मा ने चेक जमा करवाया और फिर अपनी कियोस्क बैंक पहुंचे। कियोस्क बैंक पहुंचने पर जब आशीष वर्मा ने अपना बैग देखा, तो उसमें 30,000 रुपये कम थे। वह तुरंत एसबीआई बैंक वापस लौटे और मैनेजर को पूरी घटना बताई। बैंक के गेट बंद करके सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की गई, जिसमें एक महिला पैसे निकालते हुए स्पष्ट रूप से दिखी। हालांकि, तब तक वह महिला बैंक से जा चुकी थी। आशीष वर्मा ने इस संबंध में पटेरा थाने में चोरी का आवेदन दिया है। पटेरा पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *