ईंधन में लगी आग गांव में फैली,स्कूल की पट्टियां टूटी:20 से 25 मकानों को चपेट में लिया, 8 दमकल की गाड़ी पहुंची

ईंधन में लगी आग गांव में फैली,स्कूल की पट्टियां टूटी:20 से 25 मकानों को चपेट में लिया, 8 दमकल की गाड़ी पहुंची

भरतपुर के गिरधरपुरा गांव में एक मकान के बाहर रखे ईंधन में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि गांव के 20 से 25 मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। साथ ही 30 मीटर दूर स्थित सरकारी स्कूल को भी चपेट में ले लिया। जिससे स्कूल के छत की पट्टियां तक टूट गई। घटना लखनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर 1 बजे की है। गनीमत रही कि स्कूल की छुट्टी होने की वजह से कोई अंदर मौजूद नहीं था। एसडीएम सचिन यादव ने बताया- दोपहर गिरधरपुरा गांव में आग लगने की सूचना पर नदबई, बयाना और रुपवास से 8 दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। आगजनी में किसी जनहानि और पशुधन का नुकसान नहीं हुआ है। आसपास रखे ईंधन भी चपेट में आए सचिन यादव ने बताया- ग्रामीण इंदर पुत्र नवाब के घर के आग रखे ईंधन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैली कि उसने आसपास स्थित अन्य मकानों के बाहर रखे ईंधन को भी अपने चपेट में ले लिया। स्कूल की पट्टियां टूटीं आग इतनी तेजी से फैली कि गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल तक पहुंच गईं। तेज गर्मी के कारण स्कूल के कुछ कमरों की पट्टियां तक टूट गई। इस दौरान समय रहते आग पर कापू पा लेने से बड़ा नुकसान टल गया। 2 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू दमकलकर्मी कमल चौधरी और शुभम ने बताया- दोपहर 1:15 बजे आग लगे की सूचना मिली थी। इस दमकल 1:40 पर गांव में पहुंची और आग बुझाने की कोशिश शुरू की। सूखी घास और हवा के चलते आग तेजी से फैल रही थी। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। … यह खबर भी पढ़ें देचू के बाजार में तीन दुकानों में लगी आग,VIDEO:30 लाख रुपए के पंखे और वायर जले, फलोदी से पहुंची दमकल फलोदी के देचू में मोबाइल की दुकान शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की पास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। (पढे़ं पूरी खबर)

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *