मुजफ्फरपुर में पुलिसकर्मी का शराब पीते वीडियो वायरल:SSP ने किया लाइन हाजिर, विशेष जांच टीम गठित

मुजफ्फरपुर में पुलिसकर्मी का शराब पीते वीडियो वायरल:SSP ने किया लाइन हाजिर, विशेष जांच टीम गठित

मुजफ्फरपुर में एक पुलिसकर्मी का सरेआम शराब पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह घटना कटरा थाना क्षेत्र के बकूची चौक के पास की है। वीडियो में दिख रहा पुलिसकर्मी कटरा थाने की डायल 112 (ERSS) टीम में कार्यरत पीटीसी शौकत खान है। वायरल वीडियो में पीटीसी शौकत खान वर्दी में खुलेआम शराब का सेवन करते हुए नजर आ रहे है। इस दौरान वहां मौजूद स्थानीय व्यक्ति ने अपने मोबाइल से उनका वीडियो बना लिया। यह वीडियो तेजी से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी कांतेस कुमार मिश्रा ने तत्काल कार्रवाई की बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। आम जनता के बीच यह चर्चा तेज है कि जब कानून के रक्षक ही इसका उल्लंघन करेंगे, तो कानून का पालन कैसे सुनिश्चित होगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेस कुमार मिश्रा ने तत्काल कार्रवाई की। उनके निर्देश पर आरोपी पीटीसी शौकत खान को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसएसपी ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक विशेष जांच टीम (SIT) का भी गठन किया है। यह टीम पूरे मामले की बारीकी से पड़ताल कर रही है। डीएसपी पूर्वी ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। मुजफ्फरपुर में एक पुलिसकर्मी का सरेआम शराब पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह घटना कटरा थाना क्षेत्र के बकूची चौक के पास की है। वीडियो में दिख रहा पुलिसकर्मी कटरा थाने की डायल 112 (ERSS) टीम में कार्यरत पीटीसी शौकत खान है। वायरल वीडियो में पीटीसी शौकत खान वर्दी में खुलेआम शराब का सेवन करते हुए नजर आ रहे है। इस दौरान वहां मौजूद स्थानीय व्यक्ति ने अपने मोबाइल से उनका वीडियो बना लिया। यह वीडियो तेजी से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी कांतेस कुमार मिश्रा ने तत्काल कार्रवाई की बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। आम जनता के बीच यह चर्चा तेज है कि जब कानून के रक्षक ही इसका उल्लंघन करेंगे, तो कानून का पालन कैसे सुनिश्चित होगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेस कुमार मिश्रा ने तत्काल कार्रवाई की। उनके निर्देश पर आरोपी पीटीसी शौकत खान को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसएसपी ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक विशेष जांच टीम (SIT) का भी गठन किया है। यह टीम पूरे मामले की बारीकी से पड़ताल कर रही है। डीएसपी पूर्वी ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *