औरंगाबाद के नवीनगर थाना क्षेत्र में आज सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने रौंद दिया। हादसे में 53 साल के विश्वनाथ साव की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सुनैना देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना नवीनगर-जपला मुख्य मार्ग पर नेनुआ तोल गांव के पास हुई। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है, जबकि ड्राइवर गाड़ी छोड़ कर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के डंगवार गांव निवासी विश्वनाथ साव के रूप में हुई है। घायल पत्नी की पहचान सुनैना देवी के रूप में की गई है। विश्वनाथ साव अपने एक रिश्तेदार के निधन की सूचना मिलने के बाद पत्नी के साथ बाइक से शोक संवेदना व्यक्त करने जा रहे थे। इसी दौरान नेनुआ तोल गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सड़क पर पलट गई और पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल स्थानीय ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवीनगर पहुंचाया। साथ ही घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही मृत्युंजय कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। हादसे के बाद ड्राइवर स्थानीय लोगों के आक्रोश और पकड़ में आने के डर से ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान पति की मौत अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। परिजन घायल सुनैना देवी को इलाज के लिए पटना ले गए, जबकि विश्वनाथ साव को औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सदर अस्पताल परिसर में परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। परिजनों ने बताया कि मृतक की तीन बेटी और दो बेटे हैं। परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजा देने की मांग की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। औरंगाबाद के नवीनगर थाना क्षेत्र में आज सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने रौंद दिया। हादसे में 53 साल के विश्वनाथ साव की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सुनैना देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना नवीनगर-जपला मुख्य मार्ग पर नेनुआ तोल गांव के पास हुई। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है, जबकि ड्राइवर गाड़ी छोड़ कर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के डंगवार गांव निवासी विश्वनाथ साव के रूप में हुई है। घायल पत्नी की पहचान सुनैना देवी के रूप में की गई है। विश्वनाथ साव अपने एक रिश्तेदार के निधन की सूचना मिलने के बाद पत्नी के साथ बाइक से शोक संवेदना व्यक्त करने जा रहे थे। इसी दौरान नेनुआ तोल गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सड़क पर पलट गई और पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल स्थानीय ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवीनगर पहुंचाया। साथ ही घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही मृत्युंजय कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। हादसे के बाद ड्राइवर स्थानीय लोगों के आक्रोश और पकड़ में आने के डर से ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान पति की मौत अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। परिजन घायल सुनैना देवी को इलाज के लिए पटना ले गए, जबकि विश्वनाथ साव को औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सदर अस्पताल परिसर में परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। परिजनों ने बताया कि मृतक की तीन बेटी और दो बेटे हैं। परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजा देने की मांग की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


