भागलपुर में ई-रिक्शा पर बरगद का पेड़ गिरा:दो महिला समेत चार लोग दबे, गाड़ी क्षतिग्रस्त; तिलकामांझी रूट हुआ ब्लॉक

भागलपुर में ई-रिक्शा पर बरगद का पेड़ गिरा:दो महिला समेत चार लोग दबे, गाड़ी क्षतिग्रस्त; तिलकामांझी रूट हुआ ब्लॉक

भागलपुर में आज तिलकामांझी से कचहरी की तरफ जा रही ई-रिक्शा पर अचानक बरगद का पेड़ गिर गया। हादसे के वक्त ऑटो में महिला समेत चार लोग सवार थे। दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद लोगों की मदद से किसी तरह बरगद के पेड़ से दबे घायलों को निकाल कर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल पहुंचाया गया। ई-रिक्शा चालक नीरज ने बताया कि तिलकामांझी की तरफ से सवारी लेकर कचहरी चौक जा रहे थे, तभी पुलिस लाइन के सामने अचानक बरगद का पेड़ ई-रिक्शा पर गिर गया। किसी तरह लोगों ने सवारी को बचाया। हादसे में ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि मौके पर जुटे लोगों ने फौरन दबे लोगों को बाहर निकाल लिया, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। ट्रैफिक डीएसपी बोले- घायलों को पहुंचाया हॉस्पिटल सूचना के बाद ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम और नगर आयुक्त भी मौके पर पहुंचे। ट्रैफिक को ब्लॉक कर जेसीबी मंगाकर पेड़ को किसी तरह हटवाया गया। लगभग आधे घंटे तक कचहरी चौक से तिलकामांझी जाने वाली मुख्य मार्ग ब्लॉक रही। इस संबंध में नगर आयुक्त से पूछने पर उन्होंने कुछ नहीं कहा। ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि दो महिलाएं घायल हैं। फौरन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। ट्रैफिक को क्लियर करवाया जा रहा है। घटनास्थल पर पहुंचे डीएम इधर, पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन के पास सड़क पर गिरे पेड़ की चपेट में आने से महिला घायल हो गई थी, जिसे तत्काल इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भिजवाया। मौके पर पहुंचकर उन्होंने नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा और वन विभाग के अधिकारियों को बुलाया। गिरे हुए पेड़ को हटाने का काम शुरू कराया। पेड़ की टहनियों से एक टोटो भी क्षतिग्रस्त हो गया था। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने उनकी तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की। भागलपुर में आज तिलकामांझी से कचहरी की तरफ जा रही ई-रिक्शा पर अचानक बरगद का पेड़ गिर गया। हादसे के वक्त ऑटो में महिला समेत चार लोग सवार थे। दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद लोगों की मदद से किसी तरह बरगद के पेड़ से दबे घायलों को निकाल कर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल पहुंचाया गया। ई-रिक्शा चालक नीरज ने बताया कि तिलकामांझी की तरफ से सवारी लेकर कचहरी चौक जा रहे थे, तभी पुलिस लाइन के सामने अचानक बरगद का पेड़ ई-रिक्शा पर गिर गया। किसी तरह लोगों ने सवारी को बचाया। हादसे में ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि मौके पर जुटे लोगों ने फौरन दबे लोगों को बाहर निकाल लिया, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। ट्रैफिक डीएसपी बोले- घायलों को पहुंचाया हॉस्पिटल सूचना के बाद ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम और नगर आयुक्त भी मौके पर पहुंचे। ट्रैफिक को ब्लॉक कर जेसीबी मंगाकर पेड़ को किसी तरह हटवाया गया। लगभग आधे घंटे तक कचहरी चौक से तिलकामांझी जाने वाली मुख्य मार्ग ब्लॉक रही। इस संबंध में नगर आयुक्त से पूछने पर उन्होंने कुछ नहीं कहा। ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि दो महिलाएं घायल हैं। फौरन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। ट्रैफिक को क्लियर करवाया जा रहा है। घटनास्थल पर पहुंचे डीएम इधर, पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन के पास सड़क पर गिरे पेड़ की चपेट में आने से महिला घायल हो गई थी, जिसे तत्काल इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भिजवाया। मौके पर पहुंचकर उन्होंने नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा और वन विभाग के अधिकारियों को बुलाया। गिरे हुए पेड़ को हटाने का काम शुरू कराया। पेड़ की टहनियों से एक टोटो भी क्षतिग्रस्त हो गया था। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने उनकी तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *