शेखपुरा में 1 साल बाद अगवा किशोरी मिली:बॉयफ्रेंड संग सिकंदराबाद में रह रही थी छात्रा, अपहरण केस में आरोपी का पिता जा चुका है जेल

शेखपुरा में 1 साल बाद अगवा किशोरी मिली:बॉयफ्रेंड संग सिकंदराबाद में रह रही थी छात्रा, अपहरण केस में आरोपी का पिता जा चुका है जेल

शेखपुरा में कोरमा थाना पुलिस ने एक साल पहले अगवा हुई 17 वर्षीय किशोरी को बरामद कर लिया है। किशोरी को मेडिकल जांच के बाद बुधवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कोरमा थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार ने बताया कि स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से दसवीं कक्षा की छात्रा के अपहरण के संबंध में किशोरी के पिता ने कोरमा थाना में मामला दर्ज कराया था। इसमें गांव के ही युवक दीपक कुमार और उसके परिवार के अन्य सदस्यों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। सुरेंद्र पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार ने यह भी बताया कि इस मामले में पुलिस ने पहले ही कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक दीपक के पिता सुरेंद्र पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने अगवा किशोरी को शेखपुरा शहर के मेहूस मोड़ से बरामद किया। जांच में सामने आया कि किशोरी प्रेम प्रसंग के चलते गांव के ही एक युवक के साथ फरार हुई थी। बरामद किशोरी तेलंगाना के सिकंदराबाद में अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। अब उसे कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करने की तैयारी की जा रही है। शेखपुरा में कोरमा थाना पुलिस ने एक साल पहले अगवा हुई 17 वर्षीय किशोरी को बरामद कर लिया है। किशोरी को मेडिकल जांच के बाद बुधवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कोरमा थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार ने बताया कि स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से दसवीं कक्षा की छात्रा के अपहरण के संबंध में किशोरी के पिता ने कोरमा थाना में मामला दर्ज कराया था। इसमें गांव के ही युवक दीपक कुमार और उसके परिवार के अन्य सदस्यों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। सुरेंद्र पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार ने यह भी बताया कि इस मामले में पुलिस ने पहले ही कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक दीपक के पिता सुरेंद्र पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने अगवा किशोरी को शेखपुरा शहर के मेहूस मोड़ से बरामद किया। जांच में सामने आया कि किशोरी प्रेम प्रसंग के चलते गांव के ही एक युवक के साथ फरार हुई थी। बरामद किशोरी तेलंगाना के सिकंदराबाद में अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। अब उसे कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करने की तैयारी की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *