मैदान पर हुई लड़ाई के बाद Sanju Samson और Heinrich Klaasen ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात, फैंस हैरान

मैदान पर हुई लड़ाई के बाद Sanju Samson और Heinrich Klaasen ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात, फैंस हैरान

Sanju Samson and Heinrich Klaasen instagram stories: IPL 2026 में चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में बीच मैदान पर भिड़ने वाले संजू सैमसन और हेनरिक क्लासेन के बीच अब क्या हुआ? दोनों खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर तोड़ी चुप्पी। 

Sanju Samson vs Heinrich Klaasen: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में चेन्नई के एमए चिदंबरम (चेपॉक) स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेले गए 63वें मैच में एक बहुत बड़ा हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था। हमेशा शांत रहने वाले चेन्नई के विकेटकीपर संजू सैमसन और हैदराबाद के धाकड़ बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के बीच मैदान पर तीखी बहस (लड़ाई) हो गई थी। इस घटना के बाद से ही फैंस हैरान थे कि आखिर इन दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ था। अब इस पूरे विवाद पर संजू सैमसन और हेनरिक क्लासेन ने खुद सामने आकर चुप्पी तोड़ी है और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए दिल जीतने वाली बात कही है।

अब अगली लड़ाई का इंतजार है…

दरअसल, दोनों खिलाड़ियों ने अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक-दूसरे को गले लगाते हुए तस्वीर शेयर की है और पुरानी कड़वाहट को पूरी तरह भुला दिया है। संजू सैमसन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘मैदान पर चीजें (लड़ाई-झगड़ा) हो जाती हैं, लेकिन खेल के बाहर इस शानदार इंसान के लिए मेरे दिल में बहुत सारा प्यार और सम्मान है।’ इसके जवाब में हेनरिक क्लासेन ने भी संजू की स्टोरी को री-शेयर किया और मजे लेते हुए लिखा, ‘तुम्हारे लिए बहुत प्यार और सम्मान भाई। तुम्हें खेलते हुए देखना हमेशा अच्छा लगता है। हमारे बीच सब कुछ बिल्कुल ठीक है और अब मैं हमारी अगली लड़ाई (अगले मैच) का इंतजार कर रहा हूं।’

संजू सैमसन और हेनरिक क्लासेन ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया 
sanju vs klassen

15वें ओवर में कैसे भड़का था विवाद?

यह पूरा बखेड़ा हैदराबाद की पारी के 15वें ओवर में शुरू हुआ था। 181 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही हैदराबाद की तरफ से क्लासेन 47 रन पर खेल रहे थे, तभी नूर अहमद की गेंद पर संजू सैमसन ने पलक झपकते ही उन्हें स्टंप आउट कर दिया। आउट होने के बाद क्लासेन इतने गुस्से में आ गए कि वह पवेलियन लौटने के बजाय संजू सैमसन के पास जाकर उनसे बहस करने लगे। माहौल को बिगड़ता देख चेन्नई के खिलाड़ियों और अंपायरों को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा था।

हालांकि, क्लासेन के आउट होने के बावजूद हैदराबाद ने यह मैच 19 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत लिया था और प्लेऑफ का टिकट पक्का कर लिया था। मैच में ईशान किशन ने 70 रनों की तूफानी पारी खेली थी, जबकि कप्तान पैट कमिंस ने 3 विकेट चटकाए थे।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *