Gold Rate Today on 20 May 2026: अमेरिका-ईरान के बीच सुलह की उम्मीदों से उछला सोना, एक्सपर्ट्स से जानिए क्या हैं प्राइस टार्गेट्स

Gold Rate Today on 20 May 2026: अमेरिका-ईरान के बीच सुलह की उम्मीदों से उछला सोना, एक्सपर्ट्स से जानिए क्या हैं प्राइस टार्गेट्स

Gold Silver Price Today : सोने की घरेलू हाजिर कीमतों में आज बुधवार को तेजी देखने को मिली है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1310 रुपये की बढ़त के साथ 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1200 रुपये की तेजी के साथ 1,45,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 980 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 1,18,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

24, 22, 18 कैरेट गोल्ड रेट

गोल्ड (कैरेट) आज का भाव (रुपये प्रति 10 ग्राम) कल का भाव (रुपये प्रति 10 ग्राम) बदलाव
24 कैरेट 1,58,500 1,57,190 +1310
22 कैरेट 1,45,300 1,44,100 +1200
18 कैरेट 1,18,910 1,17,930 +980

क्यों बढ़े सोने के भाव

क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट और यूएस-ईरान के बीच संभावित शांति वार्ता की उम्मीदों के चलते सोने में यह तेजी देखने को मिली है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा था कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि ईरान बेसब्री से एक डील पर पहुंचना चाहता है। ट्रंप के इस बयान के बाद आज ब्रेंट क्रूड 0.77 फीसदी गिरकर 110.4 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। वहीं, WTI क्रूड 0.59 फीसदी टूटकर 103.5 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।

बड़े शहरों में आज सोने के दाम

शहर 24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम) 18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई (Gold Rate in Chennai) ₹1,60,900 ₹1,47,500 ₹1,23,350
मुंबई (Gold Rate in Mumbai) ₹1,58,350 ₹1,45,150 ₹1,18,760
दिल्ली (Gold Rate in Delhi) ₹1,58,500 ₹1,45,300 ₹1,18,910
कोलकाता (Gold Rate in Kolkata) ₹1,58,350 ₹1,45,150 ₹1,18,760
बेंगलुरु (Gold Rate in Bangalore) ₹1,58,350 ₹1,45,150 ₹1,18,760
हैदराबाद (Gold Rate in Hyderabad) ₹1,58,350 ₹1,45,150 ₹1,18,760
केरल (Gold Rate in Kerala) ₹1,58,350 ₹1,45,150 ₹1,18,760
पुणे (Gold Rate in Pune) ₹1,58,350 ₹1,45,150 ₹1,18,760
वडोदरा (Gold Rate in Vadodara) ₹1,58,400 ₹1,45,200 ₹1,18,810
अहमदाबाद (Gold Rate in Ahmedabad) ₹1,58,400 ₹1,45,200 ₹1,18,810

चांदी की कीमतों में गिरावट (Silver Price Today)

सोने से इतर चांदी की कीमतों में आज बुधवार को गिरावट देखी जा रही है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर दिल्ली में चांदी का हाजिर भाव 5,000 रुपये की गिरावट के साथ 2,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 1.07 फीसदी या 48.30 डॉलर की गिरावट के साथ 4,462.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.30 फीसदी या 13.59 डॉलर की गिरावट के साथ 4,469.02 डॉलर प्रति डॉलर पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों में मिला-जुला ट्रेंड देखने को मिला है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 1.79 फीसदी या 1.35 डॉलर की गिरावट के साथ 73.81 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.27 फीसदी या 0.20 डॉलर की बढ़त के साथ 73.93 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

MCX पर सोने-चांदी के रेट

एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का घरेलू वायदा भाव सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर 0.43 फीसदी या 678 रुपये की गिरावट के साथ 1,58,402 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 0.80 फीसदी या 2167 रुपये की गिरावट के साथ 2,67,952 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

क्या कह रहे टेक्निकल चार्ट्स

मास्टर कैपिटल सर्विसेज में चीफ रिसर्च ऑफिसर रवि सिंह के अनुसार, सोने की कीमतें इस समय 1,59,000 से 1,60,000 के अहम मनोवैज्ञानिक स्तर के आसपास बनी हुई हैं। इससे संकेत मिलता है कि हालिया तेज उछाल के बाद बाजार अब शॉर्ट टर्म कंसोलिडेशन यानी सीमित दायरे में कारोबार के चरण में पहुंच गया है। सिंह ने कहा कि MCX गोल्ड का तत्काल सपोर्ट अब 1,57,500 के आसपास है, जो हालिया स्विंग बेस और ब्रेकआउट एरिया के अनुरूप है। अगर कीमतें इस स्तर के नीचे बंद होती हैं, तो मुनाफावसूली बढ़ सकती है और भाव व्यापक सपोर्ट जोन 1,55,000 तक फिसल सकते हैं।

कब आ सकती है तेजी?

उन्होंने कहा, “तत्काल रेजिस्टेंस 1,61,000 के करीब दिखाई दे रहा है, जबकि बड़ा अवरोध 1,63,000 से 1,63,300 के दायरे में है, जहां पहले बिकवाली हावी हुई थी। यदि कीमतें इस दायरे के ऊपर मजबूती से निकलती हैं, तो तेजी का रुख फिर लौट सकता है और मौजूदा अपट्रेंड में अगली बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है।”

वहीं, पृथ्वीफिनमार्ट कमोडिटी रिसर्च के मनोज कुमार जैन ने कहा कि MCX गोल्ड को 1,57,700 से 1,56,650 रुपये के बीच सपोर्ट है, जबकि 1,60,350 से 1,61,100 रुपये पर रेजिस्टेंस है। वहीं, MCX सिल्वर को 2,66,600 रुपये से 2,63,000 रुपये के बीच सपोर्ट तथा 2,74,400 से 2,80,000 रुपये के बीच रेजिस्टेंस मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *