लुधियाना में 200 फुट रोड पर एक व्यक्ति से सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है। गाड़ी में सवार व्यक्ति से थाना सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 304 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता निरभैल सिंह निवासी गांव चुपकी, लुधियाना ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 19 मई 2026 को वह अपनी कार में सवार होकर घर लौट रहा था। जब वह 200 फुट रोड पर पहुंचा तो उसे रूप सिंह दिखाई दिया। बात टाल कर अचानक झपटी चेन और धक्का देकर हुआ फरार निरभैल सिंह के मुताबिक उसने कार रोककर रूप सिंह से उसके बेटे मनदीप सिंह के बारे में पूछा, जो पहले उसके पास ड्राइवर की नौकरी करता था। आरोप है कि इस दौरान रूप सिंह ने बात टालनी शुरू कर दी और अचानक उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी गर्दन में पहनी सोने की चेन झपट ली और मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव गिल, लुधियाना की तरफ फरार हो गया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान रूप सिंह पुत्र हरनेक सिंह निवासी गांव घनौर खुर्द, थाना धूरी, जिला संगरूर के रूप में हुई है। थाना सदर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


