पूर्णिया शहर के मेवालाल चौक के समीप हाईवे किनारे बुधवार को एक युवक को ट्रांसफार्मर से बिजली का तार काटते हुए स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक कथित तौर पर नशे की हालत में था। लोगों ने पकड़कर पुलिस को दी सूचना प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक को पकड़ने के बाद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी और उसे बांधकर रखा। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। चालू लाइन में काट रहा था तार प्रत्यक्षदर्शी अमर कुमार ने बताया कि मोहल्ले में लंबे समय से छोटी-बड़ी चोरी की घटनाएं हो रही थीं। बुधवार को लोगों की नजर एक संदिग्ध युवक पर पड़ी, जो चालू लाइन के दौरान ट्रांसफार्मर से बिजली का तार काट रहा था। युवक ने बताया अपना नाम पूछताछ में युवक ने अपना नाम संदीप और घर बक्सा घाट बताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक नशे की हालत में था और करंट प्रवाहित तार को काट रहा था, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। इस दौरान प्रत्यक्षदर्शियों में सुरेंद्र यादव, दीपक और लक्ष्मण सहित कई स्थानीय लोग मौजूद थे। पूर्णिया शहर के मेवालाल चौक के समीप हाईवे किनारे बुधवार को एक युवक को ट्रांसफार्मर से बिजली का तार काटते हुए स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक कथित तौर पर नशे की हालत में था। लोगों ने पकड़कर पुलिस को दी सूचना प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक को पकड़ने के बाद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी और उसे बांधकर रखा। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। चालू लाइन में काट रहा था तार प्रत्यक्षदर्शी अमर कुमार ने बताया कि मोहल्ले में लंबे समय से छोटी-बड़ी चोरी की घटनाएं हो रही थीं। बुधवार को लोगों की नजर एक संदिग्ध युवक पर पड़ी, जो चालू लाइन के दौरान ट्रांसफार्मर से बिजली का तार काट रहा था। युवक ने बताया अपना नाम पूछताछ में युवक ने अपना नाम संदीप और घर बक्सा घाट बताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक नशे की हालत में था और करंट प्रवाहित तार को काट रहा था, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। इस दौरान प्रत्यक्षदर्शियों में सुरेंद्र यादव, दीपक और लक्ष्मण सहित कई स्थानीय लोग मौजूद थे।


