राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:विधायक ने खुद पर पेट्रोल छिड़का; युवक की दाढ़ी-मूंछ और बाल काटे; डोटासरा बोले-क्या फिर लॉकडाउन लगने जा रहा

राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:विधायक ने खुद पर पेट्रोल छिड़का; युवक की दाढ़ी-मूंछ और बाल काटे; डोटासरा बोले-क्या फिर लॉकडाउन लगने जा रहा

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर बाड़मेर से है। यहां प्रदर्शन के दौरान विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें 1. विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का
बाड़मेर में विरोध प्रदर्शन के दौरान शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। समर्थकों ने कपड़े से तुरंत पेट्रोल को पोछ दिया। इसी दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मी विधायक भाटी और उनके समर्थकों को धक्के मारते हुए ले गए। पूरी खबर पढ़ें 2. 5 दिन में दूसरी बार पेट्रोल-डीजल महंगा पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की रेट में फिर बढ़ोतरी कर दी है। मंगलवार से ही नई रेट लागू हो गई है। पेट्रोल की कीमत करीब 94 पैसे और डीजल की कीमत करीब 91 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से बढ़ी है। अब जयपुर में पेट्रोल का दाम 108.91 और डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर हो गया है। पूरी खबर पढ़ें 3. ससुर टॉर्चर करते हैं, सास ने मुझे थप्पड़ मारे चित्तौड़गढ़ जिले के एक युवक ने सुसाइड कर लिया। युवक की ससुराल भीलवाड़ा जिले में है। मरने से पहले उसने वीडियो बनाया, जिसमें कहा-ससुर मुझे बार-बार टॉचर करते हैं। सास ने थप्पड़ मारे हैं। मेरी पत्नी ही नहीं, साली के भी दूसरे लड़कों के साथ अफेयर हैं। पूरी खबर पढ़ें 4. डोटासरा बोले- क्या फिर लॉकडाउन लगने जा रहा है कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा -पेट्रोल डीजल की किल्लत है, रोज दाम बढ़ रहे हैं, महंगाई चरम पर है। उद्योग बंद हो चुके हैं। क्या देश में फिर लॉकडाउन लगने जा रहा है? क्योंकि देश की बिगड़ती स्थिति पीएम मोदी के हाथ से निकलती जा रही है। पूरी खबर पढ़ें 5. विधायक चांदना के खिलाफ मामला दर्ज
बूंदी जिले की हिंडौली नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) ने स्थानीय विधायक अशोक चांदना के खिलाफ हिंडौली थाने में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने विधायक पर धमकाने का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. रणथंभौर टाइगर रिजर्व से ‘माही’ समेत दो बाघिन लापता रणथंभौर टाइगर रिजर्व से दो बाघिन लापता हो गई। आरबीटी-2504 (माही) और आरबीटी-2510 कई दिनों से नजर नहीं आ रही हैं। दोनों बाघिनों की तलाश के लिए पांच टीमें लगातार जंगल में पैदल पेट्रोलिंग कर रही हैं और करीब 100 कैमरा ट्रैप भी लगाए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें 7. युवती से मिलने आए युवक की दाढ़ी-मूंछ और बाल काटे बाड़मेर में आधी रात दूसरे गांव के युवक के साथ युवती को देखकर ग्रामीण गुस्सा हो गए। ग्रामीणों ने युवक-युवती को पकड़ लिया। रस्सी से रातभर बंधक बनाकर रखा। कैंची से युवक के एक साइड के बाल, दाढ़ी और मूंछ के साथ भौहें तक काट दी। पूरी खबर पढ़ें 8. खाटूश्याम मंदिर सेवा समिति की SUV ने युवक को कुचला,मौत पुष्कर से अजमेर आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने एक-एक कर तीन बाइक को टक्कर मार दी। 5 बाइक सवार युवकों को कार घसीटती हुई लेकर गई। इस हादसे में एक युवक की मौत भी हो गई है। टक्कर मारने वाली गाड़ी खाटू श्याम मंदिर सेवा समिति के नाम पर रजिस्टर्ड है। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. पुलिस करती रही टाल-मटोल, चोरी हुई बाइक युवक खुद ढूंढ लाया उदयपुर में चोरी हुई बाइक को ढूंढने में पुलिस टाल-मटोल करती रही। पीड़ित युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर खुद अपनी बाइक ढूंढ ली। घर से 61 किमी दूर जीप रुकवाकर बाइक पकड़ी और पास के थाने में खड़ी कर दी। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास 10. एसआई भर्ती-2021 मामले में होगी सुनवाई एसआई भर्ती-2021 की दोबारा परीक्षा को लेकर विवाद बढ़ गया है। हाईकोर्ट ने इस मामले में आरपीएससी को नोटिस जारी कर 20 मई तक जवाब मांगा है। बुधवार को इस मामले में सुनवाई होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *