Punjabi Singer Inder Kaur Found Dead in Ludhiana Canal: मनोरंजन जगत से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पंजाबी सिंगर इंदर कौर, जिन्हें यशिंदर कौर के नाम से भी जाना जाता है, की मौत का मामला प्रकाश में आया है। उनकी बॉडी मंगलवार सुबह नीलो नहर के पास मिली। बताया जा रहा है कि छह दिन पहले उनकी गुमशुदगी के बाद उनका किडनैप और हत्या की गई।
बंदूक की नोक पर किडनैप किया और आरोपी ने शादी का दबाव बनाया
लुधियाना की रहने वाली 29 साल की इंदर कौर 13 मई से लापता थीं। उनके परिवार का दावा है कि उन्हें बंदूक की नोक पर किडनैप किया गया था और आरोपी उन पर शादी के लिए दबाव बना रहे थे। बता दें, परिवार का कहना है कि उन्होंने शादी करने से मना किया था, जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गई।
इतना ही नहीं, इस पूरे मामले के संबंध में उनके भाई ने बताया कि 13 मई की शाम करीब 6:30 बजे इंदर कौर घर से कुछ सामान खरीदने के लिए अपनी कार से निकली थीं, लेकिन वापस घर नहीं लौटीं। इसके बाद परिवार ने उनकी खोजबीन शुरू की और जब उनसे कनेक्ट नहीं हो पाया तो पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस जांच के दौरान साफ हुआ कि इंदर कौर मोगा के रहने वाले सुखविंदर सिंह नाम के व्यक्ति को जानती थीं, जो वर्तमान में कनाडा में रहता है। परिवार का आरोप है कि सुखविंदर पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं, फिर भी वो इंदर कौर पर शादी के लिए दबाव डालता रहा।
परिवार ने ऐसा आरोप लगाया
यहीं नहीं, परिवार ने ये भी आरोप लगाया है कि आरोपी कानून के शिकंजे से बचने के लिए विदेश भाग गया है और कनाडा से इस साजिश को अंजाम दिया गया और अब पुलिस ने इस हत्या की जांच शुरू कर दी है और मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है, जिसमें किडनैपिंग और जबरदस्ती शादी के दबाव को भी शामिल किया गया है।
बता दें, ये घटना न केवल पंजाबी संगीत जगत के लिए बल्कि समाज के लिए भी एक बड़ा सदमा है। अधिकारियों से उम्मीद की जा रही है कि वे जल्द ही इस केस को सुलझा कर दोषियों को सजा देंगे। अब आगे जांच जारी है और पुलिस मामले की हर नई जानकारी को सार्वजनिक करने के लिए तैयार है।


