बोलेरो में 45 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद:मुरैना में एक आरोपी गिरफ्तार, डॉक्यूमेंट मांगे तो नहीं दिखा पाया

रिठोरा पुलिस के द्वारा अवैध शराब परिवहन करते हुए एक बोलेरो गाड़ी से 45 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है। पकड़ी गई शराब के साथ साथ एक आरोपी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है वहीं बोलेरो को पुलिस ने जब्त कर लिया है।आरोपी से अवैध शराब कहां से लाए गई और कहां जानी है इसकी पूछताछ में जुट गई है । पकड़ी गए कुल मशरूका की कीमत 6.80 लाख रुपए बताई है। एक लाख 80 हजार कीमत की शराब रिठोरा थाना पुलिस के द्वारा शनि मंदिर रोड पुराना रिठोरा रेलवे स्टेशन के पास चैकिंग लगाकर वाहनों की तलाशी ली जा रही थी तभी एक सफेद बुलेरो क्रमांक MP 32-C- 0645 वहां से गुजरी तो चालक के द्वारा पुलिस को देख भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसमें अंग्रेजी शराब की 45 पटरियां मिली। पुलिस ने जब दस्तावेज मांगे तो चालक उन्हें उपलब्ध नहीं करा सका। पुलिस ने वाहन,शराब जब्त कर आरोपी चालक पर मामला दर्ज कर लिया। पूछताछ कर रही पुलिस रिठौरा थाना प्रभारी एसआई संतोष बाबू गौतम के अनुसार चेंकिंग कर रही पुलिस को बुलेरो से 45 पेटी अंग्रेजी शराब मिली है। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपी चालक को गिरफ्तार किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *