होटलों में ठहरने वालों का ब्योरा पुलिस तक तत्काल पहुंचेगा:बिलासपुर पुलिस ने 110 होटल संचालकों को ‘समाधान ऐप’ का इस्तेमाल करना सिखाया

होटलों में ठहरने वालों का ब्योरा पुलिस तक तत्काल पहुंचेगा:बिलासपुर पुलिस ने 110 होटल संचालकों को ‘समाधान ऐप’ का इस्तेमाल करना सिखाया

बिलासपुर पुलिस ने कानून व्यवस्था मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। शहर के 110 होटल, लॉज और फार्म हाउस संचालकों को ‘समाधान ऐप’ के बारे में जानकारी दी गई। इस ऐप के माध्यम से ठहरने वाले लोगों का ब्योरा तत्काल पुलिस तक पहुंचेगा, जिससे जांच में सहायता मिलेगी। डीआईजी और एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर पुलिस ने होटल/लॉज संचालकों की एक बैठक आयोजित की। इसमें एडिशनल एसपी (शहर) पंकज पटेल, सीएसपी सिविल लाइन निमितेश परिहार और एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय ने ‘समाधान ऐप’ के उपयोग और कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। रक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी इस बैठक में बताया गया कि ‘समाधान ऐप’ के जरिए होटल में ठहरने वाले आगंतुकों की जानकारी पुलिस विभाग को त्वरित और सरल तरीके से मिल सकेगी। इससे सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सकेगा। संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखना आसान होगा। संचालकों को ऐप डाउनलोड करने, पंजीकरण प्रक्रिया और इसके उपयोग की विधि के बारे में विस्तार से समझाया गया। उन्हें यह भी निर्देश दिया गया कि वे होटल में ठहरने वाले हर व्यक्ति का वैध पहचान पत्र सत्यापित करें और आवश्यक जानकारी ‘समाधान ऐप’ के माध्यम से समयबद्ध रूप से दर्ज करें। हर ग्राहक की जानकारी अपलोड करनी होगी बिलासपुर पुलिस ने इस पहल को कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। पुलिस प्रशासन ने होटल संचालकों से सहयोग करने और ‘समाधान ऐप’ का नियमित उपयोग करने की अपील की है। अब सभी होटल, लॉज और फार्महाउस संचालकों को अनिवार्य रूप से यह ऐप डाउनलोड कर हर अतिथि की जानकारी अपलोड करनी होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *