शाजापुर में भीषण गर्मी का कहर, पारा 45 डिग्री:नौतपा से पहले ही बढ़ी तपिश; IMD के अनुसार जून तक पहुंचेगा मानसून

शाजापुर में भीषण गर्मी का कहर, पारा 45 डिग्री:नौतपा से पहले ही बढ़ी तपिश; IMD के अनुसार जून तक पहुंचेगा मानसून

शाजापुर जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मंगलवार को भी तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंचने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया के अनुसार, वर्तमान में रात न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और आर्द्रता 15 प्रतिशत है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं, जो गर्मी का असर बढ़ा रही हैं। मंगलवार सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। दोपहर 1 बजे के बाद शहर के बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में चहल-पहल कम हो गई। दोपहिया वाहन चालकों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग गर्म हवाओं से बचने के लिए मुंह पर रुमाल, हेलमेट, चश्मा और टोपी पहनकर बाहर निकल रहे हैं। गर्मी से यूजर के मोबाइल हीट हो रहे गर्मी का असर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर भी देखा जा रहा है। कई निवासियों ने बताया कि मोबाइल फोन अधिक गर्म होकर धीमे चल रहे हैं। शहर के निवासी रामप्रसाद सोलंकी ने जानकारी दी कि आईफोन जैसे मोबाइल भी अत्यधिक गर्म होने के कारण ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं, जिससे वे कई बार बंद हो जाते हैं या उनकी गति धीमी हो जाती है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 20 मई से तापमान में थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि, नौतपा के दौरान गर्मी फिर से बढ़ने की संभावना है। अनुमान है कि 1 जून से प्री-मानसून गतिविधियां शुरू होंगी और 16 जून तक मानसून शाजापुर पहुंच जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *