आजकल बालों में कलर करने का ट्रेंड काफी वायरल है। लड़कियों को ब्लैक से ज्यादा अलग-अलग तरह के कलर करना बेहद पसंद होता है। यदि आप अपने ब्लैक या ब्राउन बालों से बोर हो चुके हैं, तो इस तरह से नेचुरल रुप में कॉपर हेयर कलर कर सकते हैं। यह कलर वार्म स्किन टोन वाले लोगों पर काफी अच्छा लगता है। इस कलर को घर पर बनाने का तरीका और इसे कैसे अप्लाई करें, यह सब आपको इस लेख में बताएंगे।
घर पर कॉपर हेयर कलर करने के लिए जरूरी सामग्री
-ऑर्गेनिक हिना पाउडर- 2 चम्मच
-गाजर का रस- आधा कप
-सेब का सिरका- 1 चम्मच
-आंवला पाउडर- 1 चम्मच
-लोहे की कड़ाही
-फॉइल पेपर
-प्लास्टिक केप
घर पर कॉपर हेयर कलर को कैसे करें तैयार?
– सबसे पहले एक बर्तन में हिना पाउडर को निकालना है।
– इसमें आपको ताजा निकाला गया गाजर का जूस मिक्स करना है।
– अब इसमें आंवला पाउडर डालना है।
– इस मिश्रण में सेब का सिरका डालें और मिक्स कर लें।
– इसके बाद पानी डालकर इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर सकते हैं।
– इस बात का ध्यान रखें कि इस मिक्सचर में किसी भी तरह की गांठ न पड़े।
– इस पेस्ट को ढककर कम से कम 4 से 5 घंटे या रात भर के लिए छोड़ दें, जिससे नेचुरल डाई अच्छी तरह एक्टिव हो जाएं।
बालों में किस तरह करें हेयर कलर को अप्लाई
– कलर करने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि, आपके बाल पूरी तरह साफ और सूखे होने चाहिए। बालों में तेल, कंडीशनर या कोई सीरम नहीं लगा हो।
– इसके बाद आपको एक ब्रश लेना है।
– अपने हेयरलाइन को निकालना है।
– इसके बाद इस कलर को अच्छे से अपने बालों में अप्लाई करना है।
– आप चाहे तो इस बालों के अलग-अलग पार्ट को भी कलर कर सकते हैं, जिससे बालों में यह कलर न हो पाए।
– इसके बाद उसी जगह पर फॉइल पेपर को लगाएं और 1 घंटे के लिए लगा रहने दें।
– इसके बाद नॉर्मल पानी से बालों को साफ करें।
– इसमें आप बिना सल्फेट वाला शैंपू इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे बालों का रंग नहीं निकलेगा।
– इस तरह से आप बालों में कॉपर कलर कर सकते हैं।


