वृंदावन में यमुना में डूबे युवक का मिला शव:सोमवार को स्नान के दौरान डूबा था,मथुरा में 24 घंटे में 4 की डूबने से हुई मौत

वृंदावन में यमुना में डूबे युवक का मिला शव:सोमवार को स्नान के दौरान डूबा था,मथुरा में 24 घंटे में 4 की डूबने से हुई मौत

मथुरा के वृंदावन में सोमवार को स्नान के दौरान डूबे युवक का शव मंगलवार को चीरघाट पर बरामद हो गया। युवक दोस्तों के साथ वृंदावन यमुना स्नान करने आया था। शव बरामद होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जुगल घाट पर डूबा था युवक मथुरा के भूतेश्वर इलाके में रहने वाले पूरण का 32 वर्षीय बेटा नितिन अपने दोस्तों के साथ वृंदावन घूमने आया था। घूमने के दौरान नितिन और उसके दोस्त जुगल घाट पर पहुंच गए। इसी दौरान नितिन यमुना स्नान के लिए कपड़े उतार कर चला गया। स्नान के लिए दोस्त जब तक यमुना में जाते तब तक नितिन गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। गोताखोरों ने किया प्रयास नितिन को डूबते देख मौजूद दोस्तों ने शोर मचाया। जिसके बाद मौके पर मौजूद नाविक उसे बचाने दौड़े लेकिन नितिन गहराई में चला गया और उसका पता नहीं चला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से नितिन की तलाश की लेकिन देर रात तक कोई सफलता नहीं मिली। परिजन नितिन की तलाश में मौके पर रुके रहे। सुबह करीब 10 बजे डूबे नितिन का देर रात तक पता न चलने पर रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया। 24 घंटे बाद मिला शव मंगलवार की सुबह पुलिस ने गोताखोरों की मदद से एक बार फिर नितिन की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच हादसे के करीब 24 घंटे बाद नितिन का शव जुगल घाट से करीब 500 मीटर दूर चीरघाट के समीप यमुना की निचली सतह से ऊपरी सतह पर तैरता हुआ निकल आया। जिसके बाद गोताखोरों ने शव को यमुना से बाहर निकाला। परिजनों में मचा कोहराम नितिन का शव बरामद होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहले जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा जहां से पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। यमुना में 10 अप्रैल को हुए हादसे के बाद भी डूबने की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। 24 घंटे में डूबे 4 युवक मथुरा में यमुना में डूबकर 24 घंटे में 4 युवकों की मौत हो गई। वृंदावन के जुगल घाट पर डूबकर नितिन की मौत हुई तो बलदेव के सेहत गांव के पास यमुना पुल के नीचे 3 युवक डूबे थे। जिसमें से एक युवक आशु का शव सोमवार शाम को बरामद हो गया था,जबकि डेविड और हसन के शव मंगलवार को बरामद हुए। बलदेव में हुए हादसे में युवकों की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों के अलावा SDRF की टीम को भी लगाया गया था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *