सुपौल में युवती का गला रेतकर मर्डर:घर से 100 मीटर दूर स्कूल में मिला शव, भाभी बोली- चिल्लाने की आवाज आई

सुपौल में युवती का गला रेतकर मर्डर:घर से 100 मीटर दूर स्कूल में मिला शव, भाभी बोली- चिल्लाने की आवाज आई

सुपौल में सोमवार देर रात 19 साल की युवती का गला रेतकर मर्डर कर दिया गया। घटना राजेश्वरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चरने गांव में उत्क्रमित मध्य विद्यालय में हुई। घटनास्थल से युवती का घर सिर्फ 100 मीटर दूर है। स्कूल के फर्स्ट फ्लोर पर खून से लथपथ अवस्था में शव बरामद किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, हालांकि मर्डर के पीछे के कारणों का अबतक खुलासा नहीं हो सका है। मृतका की पहचान पंचायत के वार्ड संख्या 4 निवासी स्वर्गीय सीयाराम सरदार की बेटी बंदना कुमारी (19) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बंदना अपने परिवार में सबसे छोटी थी। वह दो भाई और तीन बहनों में सबसे छोटी संतान थी। मृतका की एक बहन की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद करीब एक साल पहले ही मौत हो चुकी थी। परिवार के बाकी सभी भाई-बहनों की शादी हो चुकी है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. अब सिलसिलेवार जानें पूरी घटना…. परिजनों के अनुसार, सोमवार रात बंदना ने परिवार के साथ खाना खाया था। इसके बाद वह घर में संचालित परचून दुकान में अपनी भतीजी के साथ सोने चली गई। मृतका की बड़ी भाभी ने बताया कि रात करीब 12 बजे बच्ची के रोने की आवाज सुनकर जब वह दुकान में पहुंचीं तो बंदना वहां मौजूद नहीं थी। इसके बाद उन्होंने मोबाइल फोन से संपर्क किया तो बंदना ने बाथरूम में होने की बात कही। भाभी ने बताया कि करीब पांच मिनट बाद दोबारा फोन करने पर बंदना ने “आ रही हूं” कहकर कॉल काट दिया। इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। इसी बीच करीब दस मिनट बाद घर से कुछ दूरी पर स्थित विद्यालय की दिशा से 2 बार बंदना के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई और वे लोग खोजबीन करते हुए विद्यालय की ओर पहुंचे। खून से लथपथ मिला बंदना का बॉडी स्कूल के फर्स्ट फ्लोर पर पहुंचते ही परिजनों को बंदना खून से लथपथ अवस्था में मृत पड़ी मिली। उसके गले पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान थे। घटनास्थल पर काफी मात्रा में खून फैला हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। सूचना मिलने के बाद राजेश्वरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। बाद में SDPO विभाष कुमार भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। वहीं, मंगलवार सुबह सुपौल एसपी शरथ आर.एस भी घटनास्थल पर पहुंचे और विद्यालय परिसर का मुआयना किया। मर्डर के बाद गांव के लोगों में नाराजगी घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंची मृतका की भाभी समेत अन्य लोगों ने बताया कि बंदना के पैर में चप्पल थी इसके साथ ही उसके कपड़े भी व्यवस्थित थे। इस कारण परिजन रेप की आशंका से इंकार कर रहे हैं। परिवार का कहना है कि उन्हें किसी प्रेम प्रसंग की भी जानकारी नहीं थी। पुलिस अब मोबाइल कॉल डिटेल, घटनास्थल के साक्ष्य तथा आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। गांव के लोगों में इस निर्मम हत्या को लेकर भारी नाराजगी है। स्थानीय लोग जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मृतका के चाचा सिकंदर सरदार ने बताया, ‘घटना की रात सभी लोग घर में सो रहे थे। बंदना की मां रिश्तेदार के घर गई हुई थी, जबकि बंदना दुकान में एक छोटे बच्चे के साथ सो रही थी। देर रात जब बच्चे के जगने के बाद वो रोने लगा, हम सभी वहां पहुंचे तब देखा बंदना दुकान में मौजूद नहीं थी। परिजनों ने बंदना को फिर खोजन शुरू किया।’ चाचा सिकंदर सरदार ने कहा, ‘मोबाइल पर बात होने पर उसने कहा कि मैं शौचालय में हूं और वापस आ रही हूं, लेकिन कुछ देर बाद उसका फोन बंद हो गया। इसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की। घर से करीब 100 मीटर दूर स्कूल के फर्स्ट फ्लोर पर बंदना का शव मिला। बदमाशों ने गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। मृतका के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।’ जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा – SP इधर, मंगलवार सुबह सुपौल एसपी शरथ आर.एस ने बताया कि हत्या के कारणों का अबतक क्लियर पता नहीं चल पाया है। पुलिस अलग-अलग बिंदुओं पर इन्वेस्टीगेशन कर रही है साथ ही मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा। सुपौल में सोमवार देर रात 19 साल की युवती का गला रेतकर मर्डर कर दिया गया। घटना राजेश्वरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चरने गांव में उत्क्रमित मध्य विद्यालय में हुई। घटनास्थल से युवती का घर सिर्फ 100 मीटर दूर है। स्कूल के फर्स्ट फ्लोर पर खून से लथपथ अवस्था में शव बरामद किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, हालांकि मर्डर के पीछे के कारणों का अबतक खुलासा नहीं हो सका है। मृतका की पहचान पंचायत के वार्ड संख्या 4 निवासी स्वर्गीय सीयाराम सरदार की बेटी बंदना कुमारी (19) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बंदना अपने परिवार में सबसे छोटी थी। वह दो भाई और तीन बहनों में सबसे छोटी संतान थी। मृतका की एक बहन की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद करीब एक साल पहले ही मौत हो चुकी थी। परिवार के बाकी सभी भाई-बहनों की शादी हो चुकी है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. अब सिलसिलेवार जानें पूरी घटना…. परिजनों के अनुसार, सोमवार रात बंदना ने परिवार के साथ खाना खाया था। इसके बाद वह घर में संचालित परचून दुकान में अपनी भतीजी के साथ सोने चली गई। मृतका की बड़ी भाभी ने बताया कि रात करीब 12 बजे बच्ची के रोने की आवाज सुनकर जब वह दुकान में पहुंचीं तो बंदना वहां मौजूद नहीं थी। इसके बाद उन्होंने मोबाइल फोन से संपर्क किया तो बंदना ने बाथरूम में होने की बात कही। भाभी ने बताया कि करीब पांच मिनट बाद दोबारा फोन करने पर बंदना ने “आ रही हूं” कहकर कॉल काट दिया। इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। इसी बीच करीब दस मिनट बाद घर से कुछ दूरी पर स्थित विद्यालय की दिशा से 2 बार बंदना के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई और वे लोग खोजबीन करते हुए विद्यालय की ओर पहुंचे। खून से लथपथ मिला बंदना का बॉडी स्कूल के फर्स्ट फ्लोर पर पहुंचते ही परिजनों को बंदना खून से लथपथ अवस्था में मृत पड़ी मिली। उसके गले पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान थे। घटनास्थल पर काफी मात्रा में खून फैला हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। सूचना मिलने के बाद राजेश्वरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। बाद में SDPO विभाष कुमार भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। वहीं, मंगलवार सुबह सुपौल एसपी शरथ आर.एस भी घटनास्थल पर पहुंचे और विद्यालय परिसर का मुआयना किया। मर्डर के बाद गांव के लोगों में नाराजगी घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंची मृतका की भाभी समेत अन्य लोगों ने बताया कि बंदना के पैर में चप्पल थी इसके साथ ही उसके कपड़े भी व्यवस्थित थे। इस कारण परिजन रेप की आशंका से इंकार कर रहे हैं। परिवार का कहना है कि उन्हें किसी प्रेम प्रसंग की भी जानकारी नहीं थी। पुलिस अब मोबाइल कॉल डिटेल, घटनास्थल के साक्ष्य तथा आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। गांव के लोगों में इस निर्मम हत्या को लेकर भारी नाराजगी है। स्थानीय लोग जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मृतका के चाचा सिकंदर सरदार ने बताया, ‘घटना की रात सभी लोग घर में सो रहे थे। बंदना की मां रिश्तेदार के घर गई हुई थी, जबकि बंदना दुकान में एक छोटे बच्चे के साथ सो रही थी। देर रात जब बच्चे के जगने के बाद वो रोने लगा, हम सभी वहां पहुंचे तब देखा बंदना दुकान में मौजूद नहीं थी। परिजनों ने बंदना को फिर खोजन शुरू किया।’ चाचा सिकंदर सरदार ने कहा, ‘मोबाइल पर बात होने पर उसने कहा कि मैं शौचालय में हूं और वापस आ रही हूं, लेकिन कुछ देर बाद उसका फोन बंद हो गया। इसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की। घर से करीब 100 मीटर दूर स्कूल के फर्स्ट फ्लोर पर बंदना का शव मिला। बदमाशों ने गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। मृतका के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।’ जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा – SP इधर, मंगलवार सुबह सुपौल एसपी शरथ आर.एस ने बताया कि हत्या के कारणों का अबतक क्लियर पता नहीं चल पाया है। पुलिस अलग-अलग बिंदुओं पर इन्वेस्टीगेशन कर रही है साथ ही मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *