आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में पत्नी ने अपने पति के विरोधी शराब के नशे में धुत होकर जमकर मारपीट किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता प्रियंका चौहान ने आरोप लगाया कि मेरे पति हरिओम चौहान जिनसे हमारी शादी नव वर्ष पहले हुई है। हमारे एक लड़का भी है। हमारे पति हरिओम चौहान लंबे समय से शराब पीकर पिटाई करते हैं। इससे काफी परेशान हूं। परिवार और समाज के डर से कभी आवाज नहीं उठाई पर अब हद हो गई है। हरिओम चौहान ने शराब के नशे में विवाद किया जिसके बाद जान से मारने की नीयत से ईट डंडा से हमला कर दिया जिससे कई जगह चोट लगी और सिर्फ फट गया। पति द्वारा की गई इस मारपीट से मैं बेहोश हो गई इसके बाद पड़ोसियों ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के दौरान सिर में 13 टांके लगाए गए। पीड़िता की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति द्वारा पिटाई के बाद ससुराल के लोग ना तो अस्पताल आए और ना ही दवा कराए। ऐसे में मायके के लोगों ने मेरा इलाज कराया। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


