नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मंजौर गांव में सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो स्कूली छात्रों को कुचल दिया। इस हादसे में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बालू से लदा ट्रैक्टर हाई स्कूल मंजौर से पढ़कर घर लौट रही 13 वर्षीय छात्रा पूनम कुमारी और छात्र नीतीश कुमार को कुचलते हुए भागने लगा। भागने के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, लेकिन चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। दोनों छात्र साइकिल से घर लौट रहे थे मृतक छात्रा की पहचान चक मिल्की निवासी ब्रह्मदेव रविदास की पुत्री पूनम कुमारी के रूप में हुई है, जो नौवीं कक्षा की छात्रा थी। वहीं, मंजौर गांव निवासी अमीरख रविदास के पुत्र 13 वर्षीय नीतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों छात्र साइकिल से स्कूल से अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने बागीबरडीहा-बरबीघा पथ को मय गांव मोड़ के पास जाम कर दिया। उन्होंने प्रशासन से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की। घायल बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर घायल नीतीश कुमार को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मंजौर गांव में सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो स्कूली छात्रों को कुचल दिया। इस हादसे में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बालू से लदा ट्रैक्टर हाई स्कूल मंजौर से पढ़कर घर लौट रही 13 वर्षीय छात्रा पूनम कुमारी और छात्र नीतीश कुमार को कुचलते हुए भागने लगा। भागने के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, लेकिन चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। दोनों छात्र साइकिल से घर लौट रहे थे मृतक छात्रा की पहचान चक मिल्की निवासी ब्रह्मदेव रविदास की पुत्री पूनम कुमारी के रूप में हुई है, जो नौवीं कक्षा की छात्रा थी। वहीं, मंजौर गांव निवासी अमीरख रविदास के पुत्र 13 वर्षीय नीतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों छात्र साइकिल से स्कूल से अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने बागीबरडीहा-बरबीघा पथ को मय गांव मोड़ के पास जाम कर दिया। उन्होंने प्रशासन से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की। घायल बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर घायल नीतीश कुमार को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।


