18 मई 2024 को 43 डिग्री पहुंचा था पारा:5 वर्षों में सबसे गरम रहा, 16-20 जून को गोरखपुर पहुंचेगा मानसून

18 मई 2024 को 43 डिग्री पहुंचा था पारा:5 वर्षों में सबसे गरम रहा, 16-20 जून को गोरखपुर पहुंचेगा मानसून

गोरखपुर में गर्मी अपने चरम पर है। मई महीने में लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। पिछले साल की तुलना में इस साल 18 मई को तापमान लगभग 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय के अनुसार साल 2025 में इस दिन का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि इस साल 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं साल 2024 में 43.2 डिग्री सेल्सियस के साथ पिछले 5 वर्षों में 18 मई का दिन सबसे गरम रहा। उन्होंने बताया कि 16 से 20 जून के बीच बिहार के रास्ते गोरखपुर में मानसून पहुंचने का अनुमान है। और गोरखपुर के रास्ते ही यूपी में प्रवेश करेगा। तब कहीं गर्मी से राहत मिलेगी। 43 डिग्री के साथ 2024 सबसे गरम
वहीं पिछले 5 वर्षों में 18 मई 2024 का सबसे गर्म दर्ज किया गया। उस दिन 43.2 डिग्री सेल्सियस का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। जबकि साल 2023 में 39.7 रहा। 18 मई 2022 को 40.2 डिग्री सेल्सियस, 2021 में 35.2 डिग्री सेल्सियस और 2020 में 36.9 डिग्री सेल्सियस का तापमान दर्ज किया गया था। हर साल 40 के आसपास रहता मई का तापमान
मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय का कहना है कि मई के महीने में हर साल औसतन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। जब तापमान 45 के पार जाए तब ज्यादा परेशानी की बात है। बिहार होते हुए गोरखपुर पहुंचेगा मानसून
मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय ने बताया कि मानसून 27 से 28 मई के बीच केरल पहुंचने की संभावना है। जबकि यूपी में 16-20 जून तक पहुंचने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि केरल से बिहार होते हुए मानसून गोरखपुर में प्रवेश करेगा और गोरखपुर के रास्ते ही यूपी में आएगा। उनका कहना है कि जब मानसून केरल पहुंच जाएगा तब यूपी में प्रवेश का सही डेट आंका जा सकता है। अभी यह सिर्फ अनुमान लगाया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *