सफर में खलल:असारवा-चित्तौड़गढ़ ट्रेन आज आंशिक रद्द, कानपुर सेंट्रल 2 घंटे देरी से चलेगी

सफर में खलल:असारवा-चित्तौड़गढ़ ट्रेन आज आंशिक रद्द, कानपुर सेंट्रल 2 घंटे देरी से चलेगी

अहमदाबाद की ओर जाने वाले और उदयपुर-चित्तौड़गढ़ रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को मंगलवार को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पश्चिम रेलवे अहमदाबाद-हिम्मतनगर रेलखंड पर असारवा और साबरमती ए केबिन के बीच कनेक्टिविटी व कमिशनिंग का काम कर रहा है। इसके लिए लिए गए ब्लॉक का असर इस रूट की ट्रेनों पर पड़ेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार 19 मई को इस तकनीकी कार्य के कारण कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी, जबकि कुछ देरी से चलेंगी। असारवा-चित्तौड़गढ़ पैसेंजर (69243) असारवा से नरोडा के बीच रद्द रहेगी और नरोडा से चित्तौड़गढ़ के लिए प्रस्थान करेगी। वहीं असारवा-कानपुर सेंट्रल (01906) ट्रेन 2 घंटे देरी से रवाना होगी, जिससे उदयपुर, राणाप्रतापनगर, मावली और चित्तौड़गढ़ के यात्रियों को देरी झेलनी पड़ेगी। भास्कर इनसाइट – काम पूरा होने के बाद असारवा से सीधी ट्रेन की सुविधा खत्म यह बदलाव केवल एक दिन की परेशानी नहीं, बल्कि बड़े नेटवर्क शिफ्ट का संकेत है। असारवा स्टेशन अभी शहर के किनारे होने से लंबे समय से सीमित उपयोग में रहा है। अब कनेक्टिविटी काम पूरा होने के बाद ट्रेनों को धीरे-धीरे साबरमती या अहमदाबाद मुख्य स्टेशन (कालूपुर) तक शिफ्ट करने की तैयारी है। इसका मतलब यह है कि भविष्य में असारवा से सीधी ट्रेन पकड़ने की सुविधा कम होती जाएगी और यात्रियों का फोकस बड़े जंक्शन स्टेशनों पर शिफ्ट होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *