लेकसिटी में गर्मी चरम पर:नौतपा का ऑल टाइम रिकॉर्ड 46.4 डिग्री; विशेषज्ञ भी मान रहे इस बार नौ दिनों में इससे ऊपर जा सकता है पारा

लेकसिटी में गर्मी चरम पर:नौतपा का ऑल टाइम रिकॉर्ड 46.4 डिग्री; विशेषज्ञ भी मान रहे इस बार नौ दिनों में इससे ऊपर जा सकता है पारा

लेकसिटी में गर्मी चरम पर है और अब 25 मई से शुरू हो रहा नौतपा 2 जून तक हालात और कठिन करेगा। इस दौरान तापमान सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रहता है। मान्यता है कि सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ नौतपा शुरू होता है। वैज्ञानिक दृष्टि से यह समय अहम होता है, जब उत्तर भारत में भीषण गर्मी के कारण निम्न वायुदाब बनता है, जो समुद्र से मानसूनी हवाओं को उत्तर की ओर खींचता है। इस बार पहले से अधिक गर्मी के चलते नौतपा के दौरान तापमान पुराने रिकॉर्ड को तोड़ सकता है। उदयपुर में 19 मई 2016 को 46.4 डिग्री सेल्सियस का उच्चतम तापमान दर्ज हुआ था। इस बार भी पारा 46 डिग्री के करीब पहुंचने के आसार हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन में दूसरी बार 43 डिग्री के पार गया। इससे पहले 12 मई को यह 43.1 डिग्री रहा था। वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 29.0 डिग्री पहुंच गया, जो इस सीजन में पहली बार इतना अधिक दर्ज हुआ। रविवार की तुलना में दिन के पारे में 1.3 और रात के पारे में 1.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। जानिए नौतपा की स्थिति कैसी होगी… भीषण गर्मी, लू से लेकर आंधी और अंत में बारिश के आसार

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *