अमेरिकी फिटनेस स्टार एश्टन हॉल बृजभूषण सिंह की आलीशान कोठी, हेलीकॉप्टर और ढाई करोड़ का घोड़ा देख रह गए हैरान

अमेरिकी फिटनेस स्टार एश्टन हॉल बृजभूषण सिंह की आलीशान कोठी, हेलीकॉप्टर और ढाई करोड़ का घोड़ा देख रह गए हैरान

अमेरिका के मशहूर फिटनेस इंफ्लुएंसर और सोशल मीडिया स्टार एश्टन हॉल दो दिन का दौरा उनके लिए यादगार बन गया। यहां उन्होंने भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह और उनके बेटे सांसद करण भूषण सिंह से मुलाकात की। एश्टन ने बृजभूषण के पैतृक आवास का दौरा किया। शूटिंग रेंज में निशानेबाजी सीखी, बच्चों के साथ क्रिकेट खेला और जिम में भारी गदा उठाकर एक्सरसाइज भी की। उनके यहां पहुंचना चर्चा का विषय रहा।

अमेरिका के लोकप्रिय फिटनेस आइकॉन और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर एश्टन हॉल गोंडा पहुंचे। दो दिन के इस दौरे के दौरान उन्होंने भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह से मुलाकात की। एश्टन सबसे पहले बृजभूषण शरण सिंह के पैतृक गांव विश्नोहरपुर पहुंचे। वहां उन्होंने करीब 15 एकड़ में फैले आलीशान आवास का भ्रमण किया। परिसर में खड़े हेलीकॉप्टर को देखकर वह काफी उत्साहित नजर आए। इसके बाद उन्होंने बृजभूषण को उपहार में मिले बेहद महंगे घोड़े की सवारी भी की।

सांसद कारण भूषण के साथ शूटिंग रेंज में लगाया निशाना

इसके बाद सांसद करण भूषण सिंह एश्टन को नंदिनी नगर स्थित शूटिंग रेंज लेकर गए। यहां एश्टन ने निशानेबाजी सीखने की इच्छा जताई। करण भूषण ने उन्हें रायफल चलाने के तरीके बताए। जिसके बाद एश्टन ने दो फायर कर निशाना साधा। इसी बीच उनकी नजर सांसद की चप्पल पर बने ‘B’ अक्षर पर गई। एश्टन ने मजाकिया अंदाज में ‘B’ का मतलब ‘Boss’ बताया, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े।

बृजभूषण शरण सिंह की प्रसिद्ध हनुमान गदा उठा कर किया एक्सरसाइज

इसके बाद एश्टन नंदिनी नगर के जिम पहुंचे। जहां उन्होंने बृजभूषण शरण सिंह की प्रसिद्ध ‘हनुमान गदा’ उठाने की कोशिश की। शुरुआती दो प्रयासों में वह सफल नहीं हो सके। लेकिन तीसरी बार उन्होंने गदा उठाकर एक्सरसाइज कर सभी को प्रभावित कर दिया।

बच्चों के साथ खेला क्रिकेट, भारत माता की जय के लगाए नारे

एश्टन ने मैदान में बच्चों के साथ क्रिकेट भी खेला। इस दौरान उन्होंने ‘खेलो इंडिया’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। सोशल मीडिया पर एश्टन हॉल की बड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 18 मिलियन फॉलोअर्स हैं। सांसद करण भूषण सिंह ने कहा कि फिटनेस के क्षेत्र में एश्टन हॉल युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने बताया कि गोंडा में एश्टन का स्वागत किया गया। और उन्हें यहां की कई खास जगहों से परिचित कराया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *