पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या:डेढ़ सैया स्कूल के पास बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, सदर अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या:डेढ़ सैया स्कूल के पास बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, सदर अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

जहानाबाद में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना भेलावर थाना क्षेत्र के डेढ़ सैया स्कूल के पास सोमवार शाम करीब 8 बजे की है। मृतक की पहचान चातर गांव निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है। बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में हुई मौत जानकारी के अनुसार, दीपक कुमार को पुरानी दुश्मनी के कारण बदमाशों ने निशाना बनाया। अपराधियों ने उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग घायल दीपक को तुरंत जहानाबाद सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉ. अम्बर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार युवक की मौत गोली लगने से हुई है। डॉक्टर ने कहा – जांच के बाद कारण स्पष्ट होगा
युवक की जांच करने वाले डॉ. अम्बरने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जब वो पहुंचे तो मृतक की डेथ हो चुकी थी। उन्होंने बॉडी को चेक किया को गर्दन के पीछे एक होल मिला। डॉक्टर ने कहा कि अभी इसको कन्फर्म नहीं कहा जा सकता की गोली लगने से होल हुआ है, लेकिन प्रथम दृष्टवा यही लगती है की बुलेट शॉट ही है। पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की तलाश जारी घटना की सूचना मिलते ही भेलावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है। थाना प्रभारी रणजीत कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश का मामला सामने आ रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया गया है। इलाके में पुलिस नजर बनाए हुए है। जहानाबाद में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना भेलावर थाना क्षेत्र के डेढ़ सैया स्कूल के पास सोमवार शाम करीब 8 बजे की है। मृतक की पहचान चातर गांव निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है। बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में हुई मौत जानकारी के अनुसार, दीपक कुमार को पुरानी दुश्मनी के कारण बदमाशों ने निशाना बनाया। अपराधियों ने उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग घायल दीपक को तुरंत जहानाबाद सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉ. अम्बर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार युवक की मौत गोली लगने से हुई है। डॉक्टर ने कहा – जांच के बाद कारण स्पष्ट होगा
युवक की जांच करने वाले डॉ. अम्बरने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जब वो पहुंचे तो मृतक की डेथ हो चुकी थी। उन्होंने बॉडी को चेक किया को गर्दन के पीछे एक होल मिला। डॉक्टर ने कहा कि अभी इसको कन्फर्म नहीं कहा जा सकता की गोली लगने से होल हुआ है, लेकिन प्रथम दृष्टवा यही लगती है की बुलेट शॉट ही है। पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की तलाश जारी घटना की सूचना मिलते ही भेलावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है। थाना प्रभारी रणजीत कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश का मामला सामने आ रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया गया है। इलाके में पुलिस नजर बनाए हुए है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *