जैसलमेर में युवक की मौत को लेकर परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाने से इनकार कर दिया है। आरोप है कि दबंगों ने जमीन विवाद में उसकी हत्या की है। उन्होंने पुलिस पर भी दबंगो से मिलीभगत के आरोप लगाए। मामला जैसलमेर के फतेहगढ़ तहसील के गोरेरा गांव का है। सोमवार सुबह शैतान सिंह (38) पुत्र वीर सिंह का शव उसके घर से करीब 30 किलोमीटर दूर धोबा गांव के पास सड़क किनारे मिला था। शव मिलने की सूचना पर खुहड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला मुख्यालय के जवाहिर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप शैतान सिंह के परिजनों का आरोप है कि उनके कुछ दबंग रिश्तेदार जमीन के विवाद को लेकर लंबे समय से उन्हें परेशान कर रहे थे और लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने बीती 11 मई को खुहड़ी थाने में लिखित शिकायत भी दी थी। आरोप है कि पुलिस ने दबंगों के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इसके बाद परिजन एसपी से भी मिले थे। उल्टा पीड़ित पक्ष को ही कर दिया पाबंद, ASI पर भी आरोप परिजनों ने खुहड़ी थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस दबंगों का साथ दे रही है। कार्रवाई करने के बजाय खुहड़ी थाना पुलिस ने उल्टा मृतक शैतान सिंह के भाई को ही पाबंद (बाउंड डाउन) कर दिया। उनका आरोप है कि इसी लापरवाही से हौसला पाकर दबंगों ने वारदात को अंजाम दिया। परिजनों ने खुहड़ी थाने के एएसआई (ASI) तुलसाराम पर भी दबंगों से मिलीभगत और सहयोग करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। रविवार शाम को निकला था घर से


