बाड़मेर जिले के गिरल लिग्नाइट माइंस में स्थानीय श्रमिकों, ड्राइवरों और ग्रामीणों का आंदोलन लगातार जारी है। शिव विधायक भाटी चौदवे दिन भी धरने पर बैठे रहे। भाटी कल मंगलवार को गिरल गांव में मजदूर आंदोलन जनसभा करेंगे। सोमवार को शिव विधायक ने प्रेस वार्ता कर सरकार व प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए है। भाटी ने कहा कि जो माइनिंग में काम करने वाले मजदूर वाजिब मांगों को लेकर बीते 38 दिनों से धरने पर बैठे है। अभी तक जिम्मेदार लोगों और प्रशासन की ओर से कोई भी मजबूत कदम नहीं उठाए गए है। इसलिए कल गिरल गांव में मजदूर आंदोलन होने वाला है। प्रदेश की सरकार से निवेदन है कि आप मजदूरों की वाजिब मांगों को सुनें। कोई सरकार हो वो हमेशा विनम्र होती है। मजदूरों की मांगों को सुना जाना चाहिए। मंगलवार को जनसभा के बाद आगे रणनीति तय होगी। विधायक ने कहा मजदूर दल और मजदूरों जो आदेश देगा उसको किया जाएगा। भाटी बोले- प्रशासन की विफलता है शिव विधायक ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि यह प्रशासन की विफलता है। तमाम चीजों के सामने आने के बावजूद भी वो प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन ने कोई मजबूत कदम नहीं उठाए है। 14 दिन से हम तो बैठे है यह हमारे लोग है। इन लोगों की बदोलत हम यहां पर बैठे है। प्रदेश की सरकार को इनकी वाजिब मांगों को उनको सुनना चाहिए। लॉ-इन-ऑर्डर ब्रिज न हो, अगर बिगड़ता है प्रशासन और सरकारी की जिम्मेदारी होगी भाटी ने कहा- पूरी तरीके से वाजिब मांगे है। जिम्मेदार लोग है उन पर मुझे शक हो रहा है। आज के समय में कई चीजें कॉम्प्रोमाइज हो जाती है। यह आरएसएमएमएल की विफलता है। सरकारी एजेंसी काम करने वाली माइंस की यह स्थिति है तो प्राइवेट कंपनी के मजदूरों के क्या हाल होगे। यह आप खुद समझ सकते है। उनके साथ किस लेवल पर कुठाराघात हो रहा होगा। हम तो यह चाहते है कि लॉ-इन-ऑर्डर ब्रिज न हो। इसके बाद भी कोई परिस्थितियां बनी तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी। प्रदूषण से 10-10 साल लोगों की उम्र कम हो गई एक सवाल के जवाब में भाटी ने कहा- 1994 से लेकर अब तक लगातार शोषण होता रहा है। इनकी बात किसी ने नहीं उठाई आप देख रहे होंगे। बीते 30 सालों से गिरल, आकली, थुम्बली, सोनड़ी तमाम माइंसों की बात कहीं नहीं हुई हो रही है। मजदूरों की बात किसी ने नहीं की। प्रदूषण की वजह से वहां के लोगों की 10-10 साल उम्र कम हो गई। उसकी बात कोई नहीं कहेगा। आरएसएमएमएल माइंनिंग की तरफ ध्यान देने से बच रही है। सरकार ने पहले ही देर कर दी, समय रहते अगर हम ध्यान देंगे। मुझे लगता है मजदूरों को न्याय मिलेगा। जिम्मेदारों को मांगों को लेकर अवगत करवाया लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला एक सवाल के जवाब में विधायक ने कहा- तमाम जिम्मेदारों लोगों को इस संबंध में अवगत करवाया दिया गया है। लेकिन अभी तक कोई संतोषजनक जवाब मिला नहीं है। जब तक यह मजदूर संतुष्ट नहीं होते है। यह आंदोलन जारी रहेगा। यह मजदूर नहीं मेरे मालिक है भाटी ने कहा- आज के समय में भी मजदूरों को परेशान किया जा रहा है। यह मजदूर आपके लिए होंगे मेरे लिए मालिक है। अन्य जो मूलभूत सुविधाओं की बात कर रहे है। उनको भी आगे उठाते रहेंगे। एक साथ सभी बातें नहीं कर सकते है। बारी-बारी से की जाती है।


