नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर राजनीति से जुड़ी है। बाहुबली आनंद मोहन ने कहा, नीतीश कुमार को जिंदा दफन कर दिया गया है। इस पर जदयू ने पलवार करते हुए कहा कि वो पार्टी में नहीं हैं। वहीं, सम्राट सरकार में एक दिन में 2 एनकाउंटर हुए हैं। सासाराम में सासाराम-आरा-पटना पैैसेंजर ट्रेन में आग लग गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 10 खबरें… 1. JDU बोली- बाहुबली आनंद मोहन पार्टी में नहीं बाहुबली आनंद मोहन जदयू से खफा चल रहे हैं। उनकी पत्नी लवली आनंद जदयू से सांसद और बेटे चेतन आनंद इसी पार्टी से विधायक हैं। आनंद मोहन ने कहा है, ‘नीतीश कुमार को जिंदा दफन कर दिया गया है। कहीं पर भी नीतीश कुमार का चेहरा नहीं है। जदयू अब थैली वाली पार्टी हो गई है। जिसने थैली पहुंचाई, वो मंत्री बना।’ आनंद मोहन के बयान पर जदयू ने पलटवार किया है। पार्टी की तरफ से कहा गया, ‘आनंद मोहन हमारी पार्टी में नहीं हैं। उनका परिवार भले ही जदयू पार्टी में है, लेकिन आनंद मोहन नहीं हैं। पूरी खबर पढ़ें 2. सम्राट सरकार में एक दिन में 2 एनकाउंटर सम्राट सरकार में एक दिन में 2 एनकाउंटर हुए हैं। सोमवार की सुबह सुबह सीवान में पुलिस ने जामापुर सोना दुकान लूटकांड के एक आरोपी को दौड़ाकर पैर में गोली मारी। गोली घुटनों को आर-पार हुई है। घायल आरोपी की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के चांदपुर घुरघाट निवासी अंकित कुमार सिंह (26) के रूप में हुई है। वही पटना में एक शिक्षक से लूटपाट और गोलीबारी के मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पूरी खबर पढ़ें 3. NEET 2026- उज्ज्वल सॉल्वर गैंग चलाता था NEET परीक्षा में सॉल्वर बैठाने के मामले में नालंदा और मुजफ्फरपुर पुलिस ने अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं फरार मास्टरमाइंड उज्ज्वल कुमार की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार 7 आरोपियों में 3 मास्टरमाइंड उज्ज्वल के साथी हैं, जबकि चार अन्य NEET परीक्षार्थी थे। नालंदा में 2 मई की देर रात पावापुरी थाने की पुलिस ने दो लग्जरी गाड़ियों (स्कॉर्पियो-N और ब्रेजा) से 3 लोगों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान पावापुरी विम्स मेडिकल कॉलेज के MBBS छात्र अवधेश कुमार, मुजफ्फरपुर के रहने वाले पंकज कुमार साह और मुजफ्फरपुर के ही रहने वाले अवधेश के रूप में की गई। पूरी खबर पढ़ें 4. पैसेंजर ट्रेन की जनरल बोगी में लगी आग सासाराम में सासाराम-आरा-पटना पैैसेंजर (ट्रेन नंबर 53212) में सोमवार को अचानक आग लग गई। आग ट्रेन की जनरल बोगी D3 में लगी थी। इसके बाद बोगी से धुआं और लपटें उठने लगीं। घटना के समय ट्रेन 6 नंबर प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी। आग लगते ही यात्रियों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए जल्दबाजी में ट्रेन से उतरने लगे। कई यात्री अपना सामान छोड़कर प्लेटफॉर्म की ओर भागे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले कोच के अंदर से तेज जलने की गंध महसूस हुई। इसके बाद बोगी के भीतर धुआं भरने लगा और आग की लपटें दिखाई दीं। पूरी खबर पढ़ें 5. ज्योति का इशारों में भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर तंज पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। इस बीच दोनों की तल्खी भी अब सामने आने लगी है। ज्योति सिंह सीधे पवन सिंह का नाम तो नहीं ले रही हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर रील्स और स्टोरी के जरिए इशारों में पावर स्टार पर तंज कस रही हैं। ज्योति ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें लिखा है, ‘स्त्रियों को कमजोर केवल राक्षसों ने बोला है, देवताओं ने तो हमेशा ही शक्ति कह के ही संबोधित किया है..!! पूरी खबर पढ़ें 6. ‘5 मिनट तक भाई का गला रेता, रातभर किए टुकड़े’ “10 साल का गुस्सा चारों की हत्या के बाद ही शांत हुआ। भैया-भाभी हमारी मां और छोटे भाई के साथ मारपीट करते थे। अपने ही घर में उन्हें नौकर की तरह रखते थे। इसी वजह से हमने उनकी हत्या कर दी। पकड़ाए जाने के डर से हमने पूरी रात जागकर चारों शवों को 4–5 टुकड़ों में किया, ताकि किसी की पहचान न हो सके।” कैमूर में अपने भाई-भाभी और भतीजा-भतीजी की हत्या करने वाले आरोपी विकास गुप्ता ने पुलिस के सामने ये बातें कबूल की हैं। पूरी खबर पढ़ें 7. पंजाब के सीएम बोले- PM बताएं, पेट्रोल-डीजल-गोल्ड का कितना स्टॉक पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान आज सोमवार को अपने परिवार के साथ पटना पहुंचे। उन्होंने पटना साहिब स्थित तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा में पूरे परिवार के साथ माथा टेका और गुरु घर में अरदास की। पटना पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में भगवंत मान ने कहा कि, ‘पंजाब सरकार द्वारा धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए बनाए गए विशेष कानून की सफलता और शांति की कामना को लेकर वह तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा पहुंचे हैं।’ पूरी खबर पढ़ें 8. ट्रेन में बक्से में मिली महिला की सिर कटी लाश बिहार के छपरा से लखनऊ आने वाली गोमतीनगर एक्सप्रेस की रविवार को एक युवती की सिर कटी लाश मिली है। स्लीपर बोगी में मिली लाश एक बॉक्स में बंद थी। युवती के हाथ पैर पॉलीथीन में पैक किए गए थे। सिर का अभी पता नहीं चल पाया है। सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंची। जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला गोमतीनगर स्टेशन का ट्रेन नंबर 15114 की S-1 बोगी का है। पुलिस छपरा समेत 6 रेलवे स्टेशन के CCTV खंगाल रही है। पूरी खबर पढ़ें 9. सरकारी स्कूल में एडमिशन के नाम पर वसूली पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी प्रखंड स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय भरौलिया लक्ष्मीपुर में एडमिशन के नाम पर अभिभावकों से पैसे वसूलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पैसे न देने पर छात्रों का दाखिला नहीं लिया जाता। एक वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका उषा रानी नए एडमिशन के लिए 500 रुपये की मांग करती दिख रही हैं। वीडियो में वह यह भी कहती हैं कि इससे कम में दाखिला नहीं होगा। पूरी खबर पढ़ें 10. कैमूर, रोहतास सहित 3 जिलों में हीट वेव का अलर्ट मौसम विज्ञान केंद्र ने कल यानी मंगलवार को बिहार के 3 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। इसमें कैमूर, रोहतास और बक्सर जिला शामिल है। इसके अलावा अन्य सभी जिलों में भी गर्मी बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर राजनीति से जुड़ी है। बाहुबली आनंद मोहन ने कहा, नीतीश कुमार को जिंदा दफन कर दिया गया है। इस पर जदयू ने पलवार करते हुए कहा कि वो पार्टी में नहीं हैं। वहीं, सम्राट सरकार में एक दिन में 2 एनकाउंटर हुए हैं। सासाराम में सासाराम-आरा-पटना पैैसेंजर ट्रेन में आग लग गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 10 खबरें… 1. JDU बोली- बाहुबली आनंद मोहन पार्टी में नहीं बाहुबली आनंद मोहन जदयू से खफा चल रहे हैं। उनकी पत्नी लवली आनंद जदयू से सांसद और बेटे चेतन आनंद इसी पार्टी से विधायक हैं। आनंद मोहन ने कहा है, ‘नीतीश कुमार को जिंदा दफन कर दिया गया है। कहीं पर भी नीतीश कुमार का चेहरा नहीं है। जदयू अब थैली वाली पार्टी हो गई है। जिसने थैली पहुंचाई, वो मंत्री बना।’ आनंद मोहन के बयान पर जदयू ने पलटवार किया है। पार्टी की तरफ से कहा गया, ‘आनंद मोहन हमारी पार्टी में नहीं हैं। उनका परिवार भले ही जदयू पार्टी में है, लेकिन आनंद मोहन नहीं हैं। पूरी खबर पढ़ें 2. सम्राट सरकार में एक दिन में 2 एनकाउंटर सम्राट सरकार में एक दिन में 2 एनकाउंटर हुए हैं। सोमवार की सुबह सुबह सीवान में पुलिस ने जामापुर सोना दुकान लूटकांड के एक आरोपी को दौड़ाकर पैर में गोली मारी। गोली घुटनों को आर-पार हुई है। घायल आरोपी की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के चांदपुर घुरघाट निवासी अंकित कुमार सिंह (26) के रूप में हुई है। वही पटना में एक शिक्षक से लूटपाट और गोलीबारी के मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पूरी खबर पढ़ें 3. NEET 2026- उज्ज्वल सॉल्वर गैंग चलाता था NEET परीक्षा में सॉल्वर बैठाने के मामले में नालंदा और मुजफ्फरपुर पुलिस ने अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं फरार मास्टरमाइंड उज्ज्वल कुमार की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार 7 आरोपियों में 3 मास्टरमाइंड उज्ज्वल के साथी हैं, जबकि चार अन्य NEET परीक्षार्थी थे। नालंदा में 2 मई की देर रात पावापुरी थाने की पुलिस ने दो लग्जरी गाड़ियों (स्कॉर्पियो-N और ब्रेजा) से 3 लोगों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान पावापुरी विम्स मेडिकल कॉलेज के MBBS छात्र अवधेश कुमार, मुजफ्फरपुर के रहने वाले पंकज कुमार साह और मुजफ्फरपुर के ही रहने वाले अवधेश के रूप में की गई। पूरी खबर पढ़ें 4. पैसेंजर ट्रेन की जनरल बोगी में लगी आग सासाराम में सासाराम-आरा-पटना पैैसेंजर (ट्रेन नंबर 53212) में सोमवार को अचानक आग लग गई। आग ट्रेन की जनरल बोगी D3 में लगी थी। इसके बाद बोगी से धुआं और लपटें उठने लगीं। घटना के समय ट्रेन 6 नंबर प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी। आग लगते ही यात्रियों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए जल्दबाजी में ट्रेन से उतरने लगे। कई यात्री अपना सामान छोड़कर प्लेटफॉर्म की ओर भागे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले कोच के अंदर से तेज जलने की गंध महसूस हुई। इसके बाद बोगी के भीतर धुआं भरने लगा और आग की लपटें दिखाई दीं। पूरी खबर पढ़ें 5. ज्योति का इशारों में भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर तंज पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। इस बीच दोनों की तल्खी भी अब सामने आने लगी है। ज्योति सिंह सीधे पवन सिंह का नाम तो नहीं ले रही हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर रील्स और स्टोरी के जरिए इशारों में पावर स्टार पर तंज कस रही हैं। ज्योति ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें लिखा है, ‘स्त्रियों को कमजोर केवल राक्षसों ने बोला है, देवताओं ने तो हमेशा ही शक्ति कह के ही संबोधित किया है..!! पूरी खबर पढ़ें 6. ‘5 मिनट तक भाई का गला रेता, रातभर किए टुकड़े’ “10 साल का गुस्सा चारों की हत्या के बाद ही शांत हुआ। भैया-भाभी हमारी मां और छोटे भाई के साथ मारपीट करते थे। अपने ही घर में उन्हें नौकर की तरह रखते थे। इसी वजह से हमने उनकी हत्या कर दी। पकड़ाए जाने के डर से हमने पूरी रात जागकर चारों शवों को 4–5 टुकड़ों में किया, ताकि किसी की पहचान न हो सके।” कैमूर में अपने भाई-भाभी और भतीजा-भतीजी की हत्या करने वाले आरोपी विकास गुप्ता ने पुलिस के सामने ये बातें कबूल की हैं। पूरी खबर पढ़ें 7. पंजाब के सीएम बोले- PM बताएं, पेट्रोल-डीजल-गोल्ड का कितना स्टॉक पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान आज सोमवार को अपने परिवार के साथ पटना पहुंचे। उन्होंने पटना साहिब स्थित तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा में पूरे परिवार के साथ माथा टेका और गुरु घर में अरदास की। पटना पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में भगवंत मान ने कहा कि, ‘पंजाब सरकार द्वारा धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए बनाए गए विशेष कानून की सफलता और शांति की कामना को लेकर वह तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा पहुंचे हैं।’ पूरी खबर पढ़ें 8. ट्रेन में बक्से में मिली महिला की सिर कटी लाश बिहार के छपरा से लखनऊ आने वाली गोमतीनगर एक्सप्रेस की रविवार को एक युवती की सिर कटी लाश मिली है। स्लीपर बोगी में मिली लाश एक बॉक्स में बंद थी। युवती के हाथ पैर पॉलीथीन में पैक किए गए थे। सिर का अभी पता नहीं चल पाया है। सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंची। जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला गोमतीनगर स्टेशन का ट्रेन नंबर 15114 की S-1 बोगी का है। पुलिस छपरा समेत 6 रेलवे स्टेशन के CCTV खंगाल रही है। पूरी खबर पढ़ें 9. सरकारी स्कूल में एडमिशन के नाम पर वसूली पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी प्रखंड स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय भरौलिया लक्ष्मीपुर में एडमिशन के नाम पर अभिभावकों से पैसे वसूलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पैसे न देने पर छात्रों का दाखिला नहीं लिया जाता। एक वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका उषा रानी नए एडमिशन के लिए 500 रुपये की मांग करती दिख रही हैं। वीडियो में वह यह भी कहती हैं कि इससे कम में दाखिला नहीं होगा। पूरी खबर पढ़ें 10. कैमूर, रोहतास सहित 3 जिलों में हीट वेव का अलर्ट मौसम विज्ञान केंद्र ने कल यानी मंगलवार को बिहार के 3 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। इसमें कैमूर, रोहतास और बक्सर जिला शामिल है। इसके अलावा अन्य सभी जिलों में भी गर्मी बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।


