गोपालगंज में 50 वर्षीय किसान की इलाज के दौरान मौत:4 अप्रैल की घटना, कटेया में रास्ते के विवाद में हुई थी मारपीट; केस दर्ज

गोपालगंज में 50 वर्षीय किसान की इलाज के दौरान मौत:4 अप्रैल की घटना, कटेया में रास्ते के विवाद में हुई थी मारपीट; केस दर्ज

गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के सहजनवा गांव में हुई मारपीट में घायल 50 वर्षीय किसान ब्रह्मा यादव की गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान सहजनवा गांव निवासी स्वर्गीय शंकर यादव के बेटे ब्रह्मा यादव के रूप में की गई है। घात लगाए हमलावरों ने किया था हमला यह घटना 4 अप्रैल को हुई थी। ब्रह्मा यादव अपने खेत से काम कर घर लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से उन पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने उन्हें बेरहमी से पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया था, जहां अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझते हुए आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश घटना के पीछे रास्ते का विवाद बताया जा रहा है। किसान की मौत के बाद ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश है। कटेया थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। प्रशासन ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा और पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा। गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के सहजनवा गांव में हुई मारपीट में घायल 50 वर्षीय किसान ब्रह्मा यादव की गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान सहजनवा गांव निवासी स्वर्गीय शंकर यादव के बेटे ब्रह्मा यादव के रूप में की गई है। घात लगाए हमलावरों ने किया था हमला यह घटना 4 अप्रैल को हुई थी। ब्रह्मा यादव अपने खेत से काम कर घर लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से उन पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने उन्हें बेरहमी से पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया था, जहां अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझते हुए आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश घटना के पीछे रास्ते का विवाद बताया जा रहा है। किसान की मौत के बाद ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश है। कटेया थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। प्रशासन ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा और पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *