पटना हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट सर्वदेव सिंह और उनकी पत्नी सोमवार सुबह सड़क हादसे का शिकार हो गए। घटना औरंगाबाद के दाउदनगर के पास हुई। उनकी कार की सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार से जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दंपती को चोटें भी आई हैं, जिसके बाद उनको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार, सर्वदेव सिंह अपनी पत्नी पूनम कुमारी और बेटे देवाशीष के साथ सासाराम जा रहे थे। दाउदनगर के पास राॉन्ग साइड से आ रही अर्टिगा कार ने उनकी बलेनो में सीधी टक्कर मार दी। देखें एक्सीडेंट की तस्वीरें… एयरबैग खुलने से बची जान टक्कर होते ही सर्वदेव सिंह की कार में लगे दोनों एयरबैग तुरंत खुल गए। एयरबैग खुलने की वजह से बड़ा हादसा टल गया। कार में सवार सभी लोगों की जान बच गई। हालांकि हादसे में सर्वदेव सिंह, उनकी पत्नी और बेटे को चोटें आई हैं। सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को कार से बाहर निकाला और स्थानीय प्रशासन को सूचना दी। दोनों गाड़ियों को भारी नुकसान हादसे में दोनों कारों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। खासकर सर्वदेव सिंह की बलेनो कार को काफी नुकसान पहुंचा है। तस्वीरों में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह टूटा नजर आया। वरिष्ठ अधिवक्ता सर्वदेव सिंह सेन्ट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्युनल में सीनियर काउंसिल के रूप में कार्यरत हैं। वह पटना के जगदेव पथ स्थित अंबेडकर पथ इलाके में रहते हैं। सर्वदेव सिंह पटना हाईकोर्ट में 1993 से वकील हैं। भारत सरकार के वकील 2004 से 2014 तक रहे हैं। बिहार के विभिन्न यूनिवर्सिटी के वकील 2011 से 2015 तक रहे। साउथ ग्रामीण बैंक, पंजाब नेशनल बैंक के वकील रहे। वे सिविल और क्रिमिनल सहित सर्विस मैटर के सीनियर वकील हैं। पटना हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट सर्वदेव सिंह और उनकी पत्नी सोमवार सुबह सड़क हादसे का शिकार हो गए। घटना औरंगाबाद के दाउदनगर के पास हुई। उनकी कार की सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार से जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दंपती को चोटें भी आई हैं, जिसके बाद उनको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार, सर्वदेव सिंह अपनी पत्नी पूनम कुमारी और बेटे देवाशीष के साथ सासाराम जा रहे थे। दाउदनगर के पास राॉन्ग साइड से आ रही अर्टिगा कार ने उनकी बलेनो में सीधी टक्कर मार दी। देखें एक्सीडेंट की तस्वीरें… एयरबैग खुलने से बची जान टक्कर होते ही सर्वदेव सिंह की कार में लगे दोनों एयरबैग तुरंत खुल गए। एयरबैग खुलने की वजह से बड़ा हादसा टल गया। कार में सवार सभी लोगों की जान बच गई। हालांकि हादसे में सर्वदेव सिंह, उनकी पत्नी और बेटे को चोटें आई हैं। सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को कार से बाहर निकाला और स्थानीय प्रशासन को सूचना दी। दोनों गाड़ियों को भारी नुकसान हादसे में दोनों कारों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। खासकर सर्वदेव सिंह की बलेनो कार को काफी नुकसान पहुंचा है। तस्वीरों में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह टूटा नजर आया। वरिष्ठ अधिवक्ता सर्वदेव सिंह सेन्ट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्युनल में सीनियर काउंसिल के रूप में कार्यरत हैं। वह पटना के जगदेव पथ स्थित अंबेडकर पथ इलाके में रहते हैं। सर्वदेव सिंह पटना हाईकोर्ट में 1993 से वकील हैं। भारत सरकार के वकील 2004 से 2014 तक रहे हैं। बिहार के विभिन्न यूनिवर्सिटी के वकील 2011 से 2015 तक रहे। साउथ ग्रामीण बैंक, पंजाब नेशनल बैंक के वकील रहे। वे सिविल और क्रिमिनल सहित सर्विस मैटर के सीनियर वकील हैं।


