बेतिया जिले के मझौलिया प्रखंड के लाला सरैया पंचायत चौक पर सोमवार को एक अनियंत्रित पिकअप ने सड़क पर बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, साइकिल से कपड़ा बेचने जा रहा एक फेरीवाला गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के दौरान पिकअप पलट गई, जिसके नीचे दबकर एक बकरी की भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मृतकों और घायल व्यक्ति को जीएमसीएच पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है। बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी
मृतकों की पहचान मझरिया शेख वार्ड नंबर-3 निवासी 26 वर्षीय किरानी सहनी (पुत्र गुलटेनी सहनी) और लालसरैया मलाही टोला निवासी 30 वर्षीय रामप्रवेश सहनी (पुत्र अवधेश किशोर सहनी) के रूप में हुई है। घायल फेरीवाला पश्चिम बंगाल का निवासी बताया जा रहा है, जो क्षेत्र में किराए के कमरे में रहकर गांव-गांव में कपड़े बेचने का काम करता था। मृतक रामप्रवेश की मां रामपति देवी ने बताया कि उनका बेटा चंडीगढ़ में काम करने के लिए मझौलिया से रेल टिकट बनवाकर घर लौट रहा था, तभी यह दुर्घटना हुई। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को जब्त कर लिया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप गाड़ी गांव के ही हरेंद्र सहनी की है। गाड़ी ने पहले फेरीवाले को टक्कर मारी और फिर बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पिकअप पलट गई। घटना के बाद थानाध्यक्ष अमर कुमार मौके पर पहुंचे और यातायात को सुचारु कराया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। दुर्घटना के बाद पिकअप गाड़ी का चालक घटनास्थल से फरार हो गया। बेतिया जिले के मझौलिया प्रखंड के लाला सरैया पंचायत चौक पर सोमवार को एक अनियंत्रित पिकअप ने सड़क पर बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, साइकिल से कपड़ा बेचने जा रहा एक फेरीवाला गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के दौरान पिकअप पलट गई, जिसके नीचे दबकर एक बकरी की भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मृतकों और घायल व्यक्ति को जीएमसीएच पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है। बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी
मृतकों की पहचान मझरिया शेख वार्ड नंबर-3 निवासी 26 वर्षीय किरानी सहनी (पुत्र गुलटेनी सहनी) और लालसरैया मलाही टोला निवासी 30 वर्षीय रामप्रवेश सहनी (पुत्र अवधेश किशोर सहनी) के रूप में हुई है। घायल फेरीवाला पश्चिम बंगाल का निवासी बताया जा रहा है, जो क्षेत्र में किराए के कमरे में रहकर गांव-गांव में कपड़े बेचने का काम करता था। मृतक रामप्रवेश की मां रामपति देवी ने बताया कि उनका बेटा चंडीगढ़ में काम करने के लिए मझौलिया से रेल टिकट बनवाकर घर लौट रहा था, तभी यह दुर्घटना हुई। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को जब्त कर लिया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप गाड़ी गांव के ही हरेंद्र सहनी की है। गाड़ी ने पहले फेरीवाले को टक्कर मारी और फिर बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पिकअप पलट गई। घटना के बाद थानाध्यक्ष अमर कुमार मौके पर पहुंचे और यातायात को सुचारु कराया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। दुर्घटना के बाद पिकअप गाड़ी का चालक घटनास्थल से फरार हो गया।