खालिसपुर-मऊ रोडवेज बस सेवा शुरू:स्वतंत्रता सेनानी महेंद्र मिश्र की स्मृति में चली, गोरखपुर तक विस्तार का आश्वासन

खालिसपुर-मऊ रोडवेज बस सेवा शुरू:स्वतंत्रता सेनानी महेंद्र मिश्र की स्मृति में चली, गोरखपुर तक विस्तार का आश्वासन

मऊ जिले के रतनपुरा ब्लॉक स्थित खालिसपुर से मऊ तक रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ किया गया है। यह बस मुस्तफाबाद, गाढ़ा और रतनपुरा होते हुए संचालित होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने फीता काटकर इस सेवा का उद्घाटन किया। यह बस स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महेंद्र मिश्र की स्मृति में चलाई जा रही है। शुभारंभ समारोह में क्षेत्र के सैकड़ों नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक आजमगढ़ मनोज बाजपेई से बस सेवा को गोरखपुर तक विस्तारित करने की मांग की गई। बाजपेई ने आश्वासन दिया कि भविष्य में इस बस सेवा का विस्तार गोरखपुर तक किया जाएगा।
कार्यक्रम का आरंभ ग्राम मुस्तफाबाद के पंडित मुन्ना तिवारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा-पाठ के साथ हुआ। इसके उपरांत भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश सिंह, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र देवेंद्र मिश्र और क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज बाजपेई ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।
इस अवसर पर मुस्तफाबाद के प्रधान बबलू सिंह, इसहाकपुर के प्रधान अविनाश कुमार, खालिसपुर प्रधान प्रतिनिधि पिंटू राजभर, केदार सिंह, अनिल सिंह, योगेंद्र सिंह, अजय तिवारी, सूर्यदेव तिवारी, जितेंद्र राजभर, रामप्यारे गौतम, वंश बहादुर सिंह, जितेंद्र पांडेय सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। रोडवेज विभाग के सहायक प्रबंधक गौतम कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि यह बस प्रतिदिन सुबह 7 बजे खालिसपुर से रवाना होगी और शाम को वापस लौटेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *