लखनऊ में वकीलों पर लाठीचार्ज और चैंबर तोड़ने का विरोध:मेरठ के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे, बोले- वकीलों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं होगा

लखनऊ में वकीलों पर लाठीचार्ज और चैंबर तोड़ने का विरोध:मेरठ के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे, बोले- वकीलों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं होगा

मेरठ बार एसोसिएशन और डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज और चैंबर तोड़े जाने के विरोध में सोमवार को न्यायालयों में कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है। यह निर्णय एक संयुक्त आपात बैठक में लिया गया। वें हड़ताल पर रहे, और इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन भी दिया। इस बैठक की अध्यक्षता मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा और डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार सिंह ने की। बैठक का संचालन मेरठ बार एसोसिएशन के महामंत्री परवेज आलम और डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के महामंत्री प्रशांत गुप्ता ने किया। लखनऊ में 17 मई को अधिवक्ताओं के चैंबर बुलडोजर से तोड़े गए थे। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा बलपूर्वक लाठीचार्ज भी किया गया, जिसमें कई अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका उपचार जारी है। इसके अतिरिक्त, सदर बाजार स्थित वैरायटी सेंटर के मालिक शिवम अग्रवाल द्वारा 26 मार्च, 2026 को अधिवक्ता आशुतोष शर्मा की बाइक खड़ी करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की नीयत से हमला किया गया था। इस मामले में अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए धारा 82 की कार्यवाही पूरी होने के बावजूद अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इन दोनों घटनाओं के विरोध में मेरठ और जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *