होटलों में भीषण गर्मी को लेकर बदला फूड ट्रेंड:ग्राहकों को लुभाने के लिए सेहत और स्वाद पर ध्यान, परोसी जा रही हेल्दी और कूलिंग डिशेज

होटलों में भीषण गर्मी को लेकर बदला फूड ट्रेंड:ग्राहकों को लुभाने के लिए सेहत और स्वाद पर ध्यान, परोसी जा रही हेल्दी और कूलिंग डिशेज

जोधपुर में भीषण गर्मी को देखते हुए होटल्स और रेस्टोरेंट्स ने अपने मेन्यू में बदलाव करना शुरू कर दिया है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अब हेल्दी और शरीर को ठंडक पहुंचाने वाली डिशेज परोसी जा रही हैं। होटल संचालकों का कहना है कि लोग गर्मी में हल्का, पौष्टिक और ठंडक देने वाला भोजन ज्यादा पसंद कर रहे हैं, इसलिए मेन्यू में छाछ, फ्रूट बेस्ड डिशेज, सलाद और कूलिंग ड्रिंक्स जैसी चीजों को खास जगह दी जा रही है। कुकुंबर बोट सलाद, कोकम फिज, सत्तू का पानी परोस रहे जोधपुर के चंद्रा होटल के बसंत बूब ने बताया कि गर्मियों को देखते हुए कुकुंबर बोट सलाद, कोकम फिज, सत्तू का पानी आदि भी परोसा जा रहा है। जिसे ग्राहक काफी पसंद कर रहे हैं। बूब ने बताया कि कुकुम्बर बोट सलाद में खीरे को नाव का शेप देकर अंदर से खोखला किया जाता है और उसके अंदर पौष्टिक सब्जियों, फलों या पनीर की स्वादिष्ट फिलिंग की जाती है। यह वजन घटाने और गर्मियों के लिए एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है। खास तौर पर वेलकम ड्रिंक तैयार वहीं कोकम फ्रिज के लिए सूखे कोकम को गर्म पानी में भिगोकर, चीनी और मसालों के साथ पकाकर सिरप तैयार किया जाता है, जिसे फ्रिज में स्टोर करके कभी भी ठंडा पानी या सोडा मिलाकर पिया जा सकता है। शेफ ने बताया कि गर्मी के मौसम के हिसाब से डिशेज बनाई जा रही है। लोगों के लिए वेलकम ड्रिंक खास तौर पर तैयार किया है। जिसमें सत्तू का पानी, कोकम का शरबत आदि हैं। जिनकी तासीर ठंडी होती है। इसके अलावा भी खाने की कई प्रमुख डिशेज परोसी जा रही है। गर्मी से बचाव के लिए बनाए जा रहे दही कबाब, दही के शोले जोधपुर के पाल रोड स्थित The BiG O रेस्टोरेंट में भी गर्मी से राहत के लिए कई प्रकार की डिशेज बनाई जा रही है। रेस्टोरेंट के अक्षय भाटी ने बताया की गर्मी से बचाव के लिए दही कबाब, दही के शोले बनाए जा रहे हैं। इसमें रातभर हेंग किए हुए दही के साथ मिलाकर बनाया जाता है, जिसमें वेजिटेबल, मसाले डालकर एक ब्रेड में रोल कर परोसा जाता है। इसके अलावा कई तरह के वेलकम ड्रिंक भी तैयार किए गए हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। जिसमें कीवी, केरी पानी की सहायता से बनी ड्रिंक भी शामिल है। इसे ग्राहक काफी पसंद कर रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *