आरा के टाउन थाना क्षेत्र के बाईपास रोड सपना सिनेमा मोड सूर्य मंदिर के समीप सोमवार को बेलगाम स्कार्पियो ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया। हादसे एक ही घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि साथ रहे उनके दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से रेफर कर दिया गया। घटना को लेकर आसपास की इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। वहीं घटना के बाद स्कॉर्पियो लेकर भाग रहे ड्राइवर को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया। मृतक पेशे से ड्राइवर था, ट्रांसपोर्ट की गाड़ी चलाते थे जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सिन्हा थाना क्षेत्र के संजोई गांव के रहने वाले चंदेश्वर सिंह उर्फ करीमन सिंह के रूप में हुई है। चंदेश्वर सिंह पेशे से ड्राइवर था और ट्रांसपोर्ट की गाड़ी चलाता था। वहीं, घायल की पहचान मृतक चंदेश्वर सिंह के दोस्त नवादा थाना क्षेत्र के वीडियो ब्लॉक रोड के रहने वाले स्व. बिहारी पांडेय के 50 साल के बेटे सुमित कुमार पांडेय के रूप में हुई है। उधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों का आक्रोश भड़क उठा। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग और आरोपी ड्राइवर पर सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर सपना सिनेमा मोड़ सूर्य मंदिर के पास शव को सड़क के बीच सड़क जाम कर दिया। आक्रोशितों ने करीब 3 घंटे तक सड़क जाम रखा आक्रोशितों ने करीब तीन घंटे तक सड़क जाम रखा, जिसके कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई और आवागमन पूरी तरह ठप्प रहा। सड़क जाम की सूचना पाकर टाउन एवं ट्रैफिक थाना पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझा-बूझाकर जाम को हटाया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। वहीं, पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर उक्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। इधर, मृतक के परिजनों ने बताया कि चंदेश्वर अपने दोस्त सुमित कुमार पांडेय के साथ बाइक से वीडियो ब्लॉक रोड से बाईपास रोड स्थित ट्रांसपोर्ट जा रहे थे। इसी दौरान सपना सिनेमा मोड़ मंदिर के पास बेलगाम स्कार्पियो ने उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें चंदेश्वर सिंह उर्फ करीमन सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उनके साथ रहे उनके दोस्त सुमित कुमार पांडेय गंभीर रूप से जख्मी हो गये। तब परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व चार बहन में दूसरे स्थान पर थे। उनके परिवार में पत्नी आरती देवी एक पुत्र बमबम सिंह एवं पुत्री रागिनी कुमारी है। मृतक की पुत्री रागिनी कुमारी आर्मी जवान है एवं वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मेरठ में कार्यरत है। बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व चार बहन में दूसरे स्थान पर थे। उनके परिवार में पत्नी आरती देवी एक पुत्र बमबम सिंह एवं एक पुत्री रागिनी कुमारी है। मृतक की पुत्री रागिनी कुमारी आर्मी जवान है एवं वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मेरठ में कार्यरत है। घटना के बाद मृतक के घर मे हाहाकार मच गया है। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी आरती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। आरा के टाउन थाना क्षेत्र के बाईपास रोड सपना सिनेमा मोड सूर्य मंदिर के समीप सोमवार को बेलगाम स्कार्पियो ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया। हादसे एक ही घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि साथ रहे उनके दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से रेफर कर दिया गया। घटना को लेकर आसपास की इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। वहीं घटना के बाद स्कॉर्पियो लेकर भाग रहे ड्राइवर को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया। मृतक पेशे से ड्राइवर था, ट्रांसपोर्ट की गाड़ी चलाते थे जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सिन्हा थाना क्षेत्र के संजोई गांव के रहने वाले चंदेश्वर सिंह उर्फ करीमन सिंह के रूप में हुई है। चंदेश्वर सिंह पेशे से ड्राइवर था और ट्रांसपोर्ट की गाड़ी चलाता था। वहीं, घायल की पहचान मृतक चंदेश्वर सिंह के दोस्त नवादा थाना क्षेत्र के वीडियो ब्लॉक रोड के रहने वाले स्व. बिहारी पांडेय के 50 साल के बेटे सुमित कुमार पांडेय के रूप में हुई है। उधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों का आक्रोश भड़क उठा। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग और आरोपी ड्राइवर पर सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर सपना सिनेमा मोड़ सूर्य मंदिर के पास शव को सड़क के बीच सड़क जाम कर दिया। आक्रोशितों ने करीब 3 घंटे तक सड़क जाम रखा आक्रोशितों ने करीब तीन घंटे तक सड़क जाम रखा, जिसके कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई और आवागमन पूरी तरह ठप्प रहा। सड़क जाम की सूचना पाकर टाउन एवं ट्रैफिक थाना पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझा-बूझाकर जाम को हटाया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। वहीं, पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर उक्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। इधर, मृतक के परिजनों ने बताया कि चंदेश्वर अपने दोस्त सुमित कुमार पांडेय के साथ बाइक से वीडियो ब्लॉक रोड से बाईपास रोड स्थित ट्रांसपोर्ट जा रहे थे। इसी दौरान सपना सिनेमा मोड़ मंदिर के पास बेलगाम स्कार्पियो ने उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें चंदेश्वर सिंह उर्फ करीमन सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उनके साथ रहे उनके दोस्त सुमित कुमार पांडेय गंभीर रूप से जख्मी हो गये। तब परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व चार बहन में दूसरे स्थान पर थे। उनके परिवार में पत्नी आरती देवी एक पुत्र बमबम सिंह एवं पुत्री रागिनी कुमारी है। मृतक की पुत्री रागिनी कुमारी आर्मी जवान है एवं वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मेरठ में कार्यरत है। बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व चार बहन में दूसरे स्थान पर थे। उनके परिवार में पत्नी आरती देवी एक पुत्र बमबम सिंह एवं एक पुत्री रागिनी कुमारी है। मृतक की पुत्री रागिनी कुमारी आर्मी जवान है एवं वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मेरठ में कार्यरत है। घटना के बाद मृतक के घर मे हाहाकार मच गया है। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी आरती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


