SBI के सीएसपी सेंटर से 3 लाख की लूट:2 बाइक से पहुंचे 5 अपराधी, काउंटर से कैश लेकर फरार; पिस्टल देखकर महिला ग्राहक हुईं बेहोश

SBI के सीएसपी सेंटर से 3 लाख की लूट:2 बाइक से पहुंचे 5 अपराधी, काउंटर से कैश लेकर फरार; पिस्टल देखकर महिला ग्राहक हुईं बेहोश

समस्तीपुर में एसबीआई के सीएसपी सेंटर से हथियार के बल 3 लाख की लूट हुई है। 2 बाइक से 5 अपराधी पहुंचे थे। वारदात के बाद हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। लूटपाट के दौरान अपराधियों के हाथ में पिस्टल देखकर एक महिला ग्राहक मौके पर बेहोश हो गईं। घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग गांव की है। संचालक उपेंद्र महतो ने बताया कि रोजाना की तरह सुबह 10 बजे के करीब सेंटर ओपन किया। अपना काम कर रहा था। दोपहर करीब 12 बजे 5 लोग पहुंचे। अंदर घुसते ही हथियार तान दिया। उस समय सेंटर के अंदर 2 से 3 लोग थे। काउंटर के अंदर रखा करीब 3 लाख रुपए लूट लिया। सभी ने गमछे से चेहरे को कवर कर रखा था। सीसीटीवी में दो बाइक पर सवार पांच बदमाश भागते हुए नजर आए।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि सूचना मिलते ही सरारयरंजन थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बदमाशों के भागने की दिशा में पुलिस की एक टीम को भेजा गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। की जाएगी। समस्तीपुर में एसबीआई के सीएसपी सेंटर से हथियार के बल 3 लाख की लूट हुई है। 2 बाइक से 5 अपराधी पहुंचे थे। वारदात के बाद हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। लूटपाट के दौरान अपराधियों के हाथ में पिस्टल देखकर एक महिला ग्राहक मौके पर बेहोश हो गईं। घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग गांव की है। संचालक उपेंद्र महतो ने बताया कि रोजाना की तरह सुबह 10 बजे के करीब सेंटर ओपन किया। अपना काम कर रहा था। दोपहर करीब 12 बजे 5 लोग पहुंचे। अंदर घुसते ही हथियार तान दिया। उस समय सेंटर के अंदर 2 से 3 लोग थे। काउंटर के अंदर रखा करीब 3 लाख रुपए लूट लिया। सभी ने गमछे से चेहरे को कवर कर रखा था। सीसीटीवी में दो बाइक पर सवार पांच बदमाश भागते हुए नजर आए।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि सूचना मिलते ही सरारयरंजन थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बदमाशों के भागने की दिशा में पुलिस की एक टीम को भेजा गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *