अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस पलटी:12 लोग घायल, डिवाइडर से टकराने से हुआ हादसा

अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस पलटी:12 लोग घायल, डिवाइडर से टकराने से हुआ हादसा

प्रतापगढ़ के अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर सोमवार को श्रद्धालुओं से भरी एक टूरिस्ट ट्रैवलर बस हादसे का शिकार हो गई। देल्हुपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव के पास बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसे में करीब एक दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए। प्राथमिक जांच में हादसे की वजह चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। बस में कुल 17 श्रद्धालु सवार थे, जो पुणे के निवासी बताए जा रहे हैं। सभी श्रद्धालु संगम में स्नान करने के बाद राम मंदिर अयोध्या में दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को बस से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दुर्घटनास्थल पर यातायात व्यवस्था संभालते हुए हाईवे को सुचारू कराया। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *