बक्सर में भीषण गर्मी, लू का अलर्ट:DM ने स्कूलों से लेकर अस्पतालों तक दिए निर्देश

बक्सर में भीषण गर्मी, लू का अलर्ट:DM ने स्कूलों से लेकर अस्पतालों तक दिए निर्देश

बक्सर में भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। जिला पदाधिकारी साहिला ने आम लोगों की सुरक्षा और राहत के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने नगर परिषद बक्सर और डुमराँव के कार्यपालक पदाधिकारियों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में अस्थायी शेड बनाने का निर्देश दिया है। इसके अतिरिक्त, रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर यात्रियों के लिए कूल रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि वे गर्मी से राहत पा सकें। स्थापित कूल रूम के व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश सिविल सर्जन, बक्सर को सभी स्वास्थ्य संस्थानों में स्थापित कूल रूम के व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया गया है, जिससे मरीजों और आम नागरिकों को इसकी जानकारी मिल सके। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने और हीट वेव से संबंधित दवाओं व कूल रूम की उपलब्धता की समीक्षा करने को कहा गया है। जिला परिवहन पदाधिकारी को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक यातायात नियंत्रित करते हुए वाहनों का न्यूनतम परिचालन सुनिश्चित करने का निर्देश मिला है। वहीं, श्रम अधीक्षक को इस अवधि में मजदूरों से काम न कराने, कार्यस्थलों पर पेयजल और ओआरएस उपलब्ध कराने तथा लू से बचाव का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। शीतल पेयजल और ORS की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश आईसीडीएस विभाग को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक संचालित करने और बच्चों के लिए शीतल पेयजल व ओआरएस की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। शिक्षा विभाग को स्कूलों के समय में कटौती करने और आवश्यकता पड़ने पर स्कूलों को अल्प अवधि के लिए बंद करने पर विचार करने को कहा गया है। विद्युत विभाग को अतिरिक्त ट्रांसफार्मर का पर्याप्त भंडारण रखने के निर्देश दिए गए हैं। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को भू-जल स्तर की निगरानी करने और खराब चापाकलों की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही, 24 घंटे संचालित होने वाले कंट्रोल रूम की जानकारी प्रत्येक वार्ड तक पहुंचाने का भी निर्देश दिया गया है। पशुपालन विभाग को कैटल ट्रफ चालू कराने और पशु चिकित्सालयों में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। वहीं आपदा प्रबंधन विभाग को गर्मी और लू से बचाव के उपायों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया है। बक्सर में भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। जिला पदाधिकारी साहिला ने आम लोगों की सुरक्षा और राहत के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने नगर परिषद बक्सर और डुमराँव के कार्यपालक पदाधिकारियों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में अस्थायी शेड बनाने का निर्देश दिया है। इसके अतिरिक्त, रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर यात्रियों के लिए कूल रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि वे गर्मी से राहत पा सकें। स्थापित कूल रूम के व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश सिविल सर्जन, बक्सर को सभी स्वास्थ्य संस्थानों में स्थापित कूल रूम के व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया गया है, जिससे मरीजों और आम नागरिकों को इसकी जानकारी मिल सके। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने और हीट वेव से संबंधित दवाओं व कूल रूम की उपलब्धता की समीक्षा करने को कहा गया है। जिला परिवहन पदाधिकारी को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक यातायात नियंत्रित करते हुए वाहनों का न्यूनतम परिचालन सुनिश्चित करने का निर्देश मिला है। वहीं, श्रम अधीक्षक को इस अवधि में मजदूरों से काम न कराने, कार्यस्थलों पर पेयजल और ओआरएस उपलब्ध कराने तथा लू से बचाव का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। शीतल पेयजल और ORS की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश आईसीडीएस विभाग को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक संचालित करने और बच्चों के लिए शीतल पेयजल व ओआरएस की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। शिक्षा विभाग को स्कूलों के समय में कटौती करने और आवश्यकता पड़ने पर स्कूलों को अल्प अवधि के लिए बंद करने पर विचार करने को कहा गया है। विद्युत विभाग को अतिरिक्त ट्रांसफार्मर का पर्याप्त भंडारण रखने के निर्देश दिए गए हैं। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को भू-जल स्तर की निगरानी करने और खराब चापाकलों की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही, 24 घंटे संचालित होने वाले कंट्रोल रूम की जानकारी प्रत्येक वार्ड तक पहुंचाने का भी निर्देश दिया गया है। पशुपालन विभाग को कैटल ट्रफ चालू कराने और पशु चिकित्सालयों में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। वहीं आपदा प्रबंधन विभाग को गर्मी और लू से बचाव के उपायों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *