Bhuvneshwar Kumar New IPL Record: भुवनेश्वर कुमार रविवार (17 मई) को धर्मशाला में खेले जा रहे पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पेस बॉलिंग अटैक को लीड कर रहे हैं। मेरठ के इस 35 साल के तेज गेंदबाज ने प्लेऑफ में ही पंजाब की कमर तोड़कर रख दी। उन्होंने पारी के पहले ओवर की तीसरी गेंद पर ही सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य का विकेट लिया। दिल्ली का बाएं हाथ के ओपनर उनकी तीन बॉल पर एक भी रन नहीं बना सका। इसके बाद उन्होंने पारी के तीसरे गेंद की आखिरी गेंद पर दूसरे सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन का विकेट चटकाकर आशीष नेहरा और अनिल कुंबले जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।
35 साल की उम्र ये मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय
आईपीएल 2026 में भुवनेश्वर कुमार गेंद से आग उगल रहे हैं। इस सीजन वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और उन्होंने पर्पल कैप पर कब्जा कर लिया है। 35 वर्षीय भुवी ने प्रभसिमरन का विकेट लेते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह इस उम्र में एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज और दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने दिग्गज गेंदबाज आशीष नेहरा, ट्रेंट बोल्ट और अनिल कुंबले को पीछे छोड़ा है।
35 साल की उम्र के बाद आईपीएल के एक एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट
26 – इमरान ताहिर ने 2019 में
23 – भुवनेश्वर कुमार ने 2026 में
22 – आशीष नेहरा ने 2015 में
22 – ट्रेंट बोल्ट ने 2025 में
21 – अनिल कुंबले ने 2009 में
T20 मैचों के पहले ओवर में 50 विकेट लेने वाले पहले भारतीय
भुवनेश्वर कुमार T20 मैचों के पहले ओवर में 50 या उससे ज्यादा बैटर को आउट करने वाले दुनिया के चौथे गेंदबाज और भारत के पहले गेंदबाज बन गए हैं। T20 मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी के नाम है। उन्होंने पहले ओवर में 64 बैटर को आउट किया है।
उनके बाद इंग्लैंड के डेविड विली 63 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं और पाकिस्तान के पूर्व बाएं हाथ के पेसर मोहम्मद आमिर ने 52 के साथ तीसरे पायदान पर हैं। प्रियांश का विकेट लेने के बाद भुवी ने अपने इस फॉर्मेट में 50 विकेट पूरे कर लिए।



