क्या इंजर्ड हैं RCB के कप्तान रजत पाटीदार? स्टैंड-इन कप्तान ने बताया क्‍यों नहीं खेल रहे PBKS के खिलाफ

क्या इंजर्ड हैं RCB के कप्तान रजत पाटीदार? स्टैंड-इन कप्तान ने बताया क्‍यों नहीं खेल रहे PBKS के खिलाफ

PBKS vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 61वें मुकाबले में रविवार को धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बड़ा झटका लगा है। आरसीबी के नियमित कप्तान रजत पाटीदार इस मैच में नहीं खेल रहे है। इस अहम मैच में टीम की जिम्मेदारी जितेश शर्मा को सौंपी गई है। आईपीएल 2026 की टेबल-टॉपर आरसीबी प्लेऑफ क्वालीफिकेशन से सिर्फ एक जीत दूर है। इस मैच को जीतकर वह जहां प्‍लेऑफ के लिए क्‍वालीफाई कर जाएगी तो क्‍वालीफायर-1 के लिए भी मजबूत बढ़त बना लेगी।

जितेश बोले- अगले मैच में उपलब्‍ध रहेंगे रजत पाटीदार

आरसीबी की ओर से पाटीदार के नहीं खेलने की वजह का कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं दिया गया है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं से पता चलता है कि इसकी वजह केकेआर के खिलाफ पिछले मैच में लगी चोट हो सकती है। इस बीच स्टैंड-इन कप्तान जितेश शर्मा ने भी पुष्टि की है कि पाटीदार अगले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।

टॉस के समय जितेश ने कहा कि रजत शानदार परफॉर्म कर रहा है और हमें उसे हैदराबाद में देखना चाहिए। हम टूर्नामेंट के आखिरी पड़ाव पर हैं और मैं अकेले और एक यूनिट के तौर परफॉर्म करने के तरीके से खुश हूं। उनके इस बयान से यह साफ हो गया कि पाटीदार को लेकर कोई सीरियस चिंता की बात नहीं है। हालांकि ये मैच आरसीबी के लिए बेहद अहम है।

आईपीएल में दूसरी बार कप्‍तानी कर रहे जितेश शर्मा

बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब‍ि जितेश आईपीएल में लीड रहे हैं। 2024 सीजन में उन्होंने रेगुलर कप्‍तान शिखर धवन की गैरमौजूदगी में पीबीकेएस की कप्‍तानी की थी। हालांकि उस मैच में उनकी टीम हार गई थी। हालांकि, आरसीबी के लिए लीडर के तौर पर यह उनका डेब्यू है। बेंगलुरु ने इस साल बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और 12 में से 8 मैच जीते हैं। उनमें पाटीदार ने 192 के स्ट्राइक रेट से 337 रन बनाए हैं, जो उनके योगदान को दर्शाता है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग XI

जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा। इम्पैक्ट सब: रसिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह और कनिष्क चौहान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *