बैंकॉक फ्लाइट 1 जून से बहाल करने की तैयारी:एआईएक्स ने सूरत से 1 मई को बंद कर दी थी बैंकॉक उड़ान, बुकिंग शुरू की

बैंकॉक फ्लाइट 1 जून से बहाल करने की तैयारी:एआईएक्स ने सूरत से 1 मई को बंद कर दी थी बैंकॉक उड़ान, बुकिंग शुरू की

सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत होने जा रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 1 जून से सूरत-बैंकॉक फ्लाइट की बुकिंग खोल दी है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने मई से सूरत-बैंकॉक उड़ान की बुकिंग बंद कर दी थी। वहीं दुबई और शारजाह के लिए संचालित उड़ानें पहले से ही बंद होने के कारण सूरत एयरपोर्ट से एक भी अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालित नहीं हो रही थी। ऐसे में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा मिलने के बावजूद यात्रियों को निराशा का सामना करना पड़ रहा था। साउथ गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने भी केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय से सूरत से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बहाली की मांग की थी। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने भी आश्वासन दिया था कि सूरत से जल्द इंटरनेशनल सेक्टर फिर शुरू होगा। एआईएक्स दिल्ली फ्लाइट के समय में बदलाव करेगी
दूसरी ओर एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 1 जून 2026 से सूरत-दिल्ली के बीच अपनी शाम की दैनिक उड़ान के समय में भी बदलाव किया है। वर्तमान में दिल्ली से उड़ान शाम 6:35 बजे रवाना होकर रात 8:30 बजे सूरत पहुंचती है, जबकि सूरत से रात 9:00 बजे उड़ान भरकर 11:05 बजे दिल्ली पहुंचती है। नई समय-सारणी के अनुसार 1 जून से दिल्ली से फ्लाइट शाम 7:10 बजे रवाना होकर रात 9:05 बजे सूरत पहुंचेगी, जबकि सूरत से रात 9:35 बजे उड़ान भरकर 11:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी। एयरलाइन ने स्पष्ट किया है कि यह सेवा पहले की तरह प्रतिदिन संचालित होती रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *