विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद भागलपुर और नवगछिया के बीच आने-जाने में लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों की परेशानी को देखते हुए पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की ओर से रविवार को पांच निशुल्क नाव सेवा शुरू कराई गई। यह नाव सेवा बरारी सीढ़ी घाट, भागलपुर से नवगछिया के महादेवपुर घाट तक संचालित की जाएगी, जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी। तीन दिन पहले सांसद पप्पू यादव विक्रमशिला सेतु की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आम लोगों की परेशानियों को देखा और तत्काल राहत के तौर पर निशुल्क नाव सेवा शुरू कराने का निर्णय लिया था। सांसद ने सरकार को घेरा पप्पू यादव ने फेसबुक पर लिखा, ‘हमने कहा था, हमने किया। नवगछिया और भागलपुर की जनता को मेरी तरफ से 5 नाव समर्पित। जो सरकार 5 नाव नहीं दे पाई, वो आपका विकास क्या खाक करेगी? विक्रमशिला पुल गिर कितने दिन हो गए, लेकिन नवगछिया भागलपुर से आने वाले मंत्री सांसद और विधायक ने आपकी समस्या का सुध लेना तक जरूरी नहीं समझा। चलिए ठीक है, आपका बेटा और आपका सेवक जब तक है, तब तक आपकी समस्या का समाधान यथासंभव जारी रहेगा।’ 40 मिनट की दूरी तय करने में 2 घंटे का समय लग रहा पप्पू यादव के समर्थक नागेन्द्र सिंह त्यागी ने कहा कि जब-जब संकट की स्थिति आती है, तब-तब कोई न कोई मदद के लिए आगे आता है। पप्पू यादव हर आपदा और संकट में लोगों के बीच खड़े रहते हैं। विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद यहां के लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पहले लोग जिस दूरी को 40 मिनट में तय कर लेते थे, अब उसी दूरी को तय करने में दो घंटे तक का समय लग रहा है। सरकारी स्तर पर नाव और स्टीमर की व्यवस्था तो की गई है, लेकिन यात्रियों की संख्या अधिक होने और संसाधनों की कमी के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सांसद पप्पू यादव ने लोगों की पीड़ा को महसूस करते हुए यह जिम्मेदारी उठाई और अपनी ओर से पांच निशुल्क नाव सेवा उपलब्ध कराई। विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद भागलपुर और नवगछिया के बीच आने-जाने में लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों की परेशानी को देखते हुए पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की ओर से रविवार को पांच निशुल्क नाव सेवा शुरू कराई गई। यह नाव सेवा बरारी सीढ़ी घाट, भागलपुर से नवगछिया के महादेवपुर घाट तक संचालित की जाएगी, जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी। तीन दिन पहले सांसद पप्पू यादव विक्रमशिला सेतु की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आम लोगों की परेशानियों को देखा और तत्काल राहत के तौर पर निशुल्क नाव सेवा शुरू कराने का निर्णय लिया था। सांसद ने सरकार को घेरा पप्पू यादव ने फेसबुक पर लिखा, ‘हमने कहा था, हमने किया। नवगछिया और भागलपुर की जनता को मेरी तरफ से 5 नाव समर्पित। जो सरकार 5 नाव नहीं दे पाई, वो आपका विकास क्या खाक करेगी? विक्रमशिला पुल गिर कितने दिन हो गए, लेकिन नवगछिया भागलपुर से आने वाले मंत्री सांसद और विधायक ने आपकी समस्या का सुध लेना तक जरूरी नहीं समझा। चलिए ठीक है, आपका बेटा और आपका सेवक जब तक है, तब तक आपकी समस्या का समाधान यथासंभव जारी रहेगा।’ 40 मिनट की दूरी तय करने में 2 घंटे का समय लग रहा पप्पू यादव के समर्थक नागेन्द्र सिंह त्यागी ने कहा कि जब-जब संकट की स्थिति आती है, तब-तब कोई न कोई मदद के लिए आगे आता है। पप्पू यादव हर आपदा और संकट में लोगों के बीच खड़े रहते हैं। विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद यहां के लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पहले लोग जिस दूरी को 40 मिनट में तय कर लेते थे, अब उसी दूरी को तय करने में दो घंटे तक का समय लग रहा है। सरकारी स्तर पर नाव और स्टीमर की व्यवस्था तो की गई है, लेकिन यात्रियों की संख्या अधिक होने और संसाधनों की कमी के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सांसद पप्पू यादव ने लोगों की पीड़ा को महसूस करते हुए यह जिम्मेदारी उठाई और अपनी ओर से पांच निशुल्क नाव सेवा उपलब्ध कराई।


